{"_id":"6af3baaabbbed9b2550113f8","slug":"india-rejects-us-commission-report-on-attacks-on-sikh-gurdwaras-as-biased-and-politically-motivated-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमईए: गुरुद्वारों पर हमले की अमेरिकी रिपोर्ट पर भड़का भारत, यूएससीआईआरएफ को बताया राजनीतिक एजेंडे वाली संस्था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एमईए: गुरुद्वारों पर हमले की अमेरिकी रिपोर्ट पर भड़का भारत, यूएससीआईआरएफ को बताया राजनीतिक एजेंडे वाली संस्था
Wed, 11 Nov 2026 06:15 AM IST
राकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:15 AM IST
सार
भारत ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें भारतीय गुरुद्वारों समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर हमलों का दावा किया गया था। विदेश मंत्रालय ने आयोग को पक्षपाती बताते हुए अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय दुर्व्यवहार और घृणा अपराधों पर उसकी चुप्पी को लेकर सवाल उठाए। भारत ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के मुकदमे में एनएसए अजीत डोभाल को जारी अमेरिकी समन को भी बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारत ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग को पूर्वाग्रह से ग्रस्त और खुले तौर पर राजनीतिक एजेंडे वाली संस्था बताते हुए उसकी हालिया रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। आयोग के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया था कि भारत में सिख गुरुद्वारों को सुनियोजित हमलों का निशाना बनाया जा रहा है। भारत ने अमेरिकी संस्था पर दोहरा रवैया अपनाने और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ होने वाले नफरती अपराधों पर चुप्पी साधने का आरोप भी लगाया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि यूएससीआईआरएफ एक पक्षपाती और आधी-अधूरी जानकाकरी रखने वाली संस्था है। यह आयोग खुद अमेरिका में धार्मिक स्थलों पर होने वाले हमलों और वहां भारतीय समुदाय को निशाना बनाकर किए जाने वाले नस्लीय दुर्व्यवहार व घृणा अपराधों पर हमेशा चुप्पी साधे रहता है। इस तरह के एकतरफा बयानों का उद्देश्य केवल राजनीतिक विमर्श गढ़ना है। ऐसी पूर्वाग्रही संस्था को कतई गंभीरता से नहीं लिया जा सकता। पिछले सप्ताह यूएससीआईआरएफ के कमिश्नर डेविड एंडरसन और जो ग्रोघन ने आरोप लगाया था कि बीते कुछ हफ्तों में भारत में सिख गुरुद्वारों, चर्चों, मस्जिदों और धार्मिक नेताओं को निशाना बनाया गया है।
डोभाल को अमेरिकी समन बेबुनियाद
जायसवाल ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से दायर मुकदमे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और अन्य को अमेरिकी अदालत की ओर से जारी समन को खारिज करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा, हम अपने उच्च अधिकारियों पर किए गए मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण हमलों के साथ-साथ इन बेतुके मुकदमों को पूरी तरह खारिज करते हैं।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन दोनों के संपर्क में भारत
रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़े सवाल पर कहा कि भारत का हमेशा से मानना रहा है कि बातचीत और कूटनीति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। भारत ने संघर्ष विराम को लेकर कुछ सुझाव दिए हैं, जिनमें काला सागर में जहाजों की सुरक्षा, अनाज और ऊर्जा निर्यात की तात्कालिक चिंताओं का समाधान शामिल हैं।
द्विपक्षीय संबंधों पर मध्यावधि चुनाव का असर नहीं
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के सवाल पर जायसवाल ने कहा कि यह पूरी तरह से अमेरिका का आंतरिक मामला है और इसके नतीजों से नई दिल्ली और वाशिंगटन के संबंधों पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी को अमेरिका में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों (डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन) का मजबूत द्विदलीय समर्थन हासिल है और दोनों रिश्ते को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।