सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 25 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 25 October: वृश्चिक सहित इन 4 राशि वालों को आज मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 25 Oct 2025 05:28 AM IST
सार

25 October Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 25 अक्तूबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 25 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक पंचांग- 25 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: आज 25 अक्तूबर, शनिवार का दिन है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज के दिन के स्वामी ग्रह शनि महाराज हैं, जो गुरु, चंद्रमा और बुध के साथ मिलकर त्रिकोण योग बना रहे हैं। इस शुभ योग के साथ-साथ चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि होने से नीचभंग राजयोग का निर्माण भी होगा। इसके अलावा, सूर्य से दूसरे भाव में चंद्रमा की स्थिति समय योग का संकेत दे रही है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग से सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग भी बन रहे हैं, जो दिन को और अधिक शुभ बना रहे हैं।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज आप पूरी मेहनत व लग्न से कामों में जुटेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और संतान की संगति पर आप थोड़ा ज्यादा ध्यान दें। काम को लेकर बाहर आना जाना लगा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो सकता है। आपको कोई दूसरी नौकरी का बुलावा सकता है, जिसमें आपका प्रमोशन भी होगा।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा। ऑफिस में आपको काम को लेकर अपने जूनियर से कोई मदद लेनी पड़ सकती है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन कोई पेट संबंधित समस्या आएगी। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक समान को लेकर आ सकते हैं। आपको अच्छे काम के लिए किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती हैं।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए आर्थिक  दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपके लाभ के रास्ते खुलेंगे और आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे। आपको फालतू के मामले में बोलने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, लेकिन किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हें मनाने  की पूरी कोशिश करें।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप अपने कामों में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए कमजोर रहेंगे। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत करेगें, क्योंकि वह बिजनेस को लेकर आपको कुछ टिप्स दे सकते हैं। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन का लेनदेन करने से बचे।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए कामों में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। आपकी कुछ निकटतम लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन आप अपनी वाणी पर संयम रखें। घर में बड़े सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी सरकारी योजना में भी इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे आपके परिवार में किसी सदस्य से बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने बिजनेस को लेकर डिसीजन थोड़ा सोच समझ कर लेने होगे।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है, इसलिए  आप अपने कामों पर ही फोकस करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आप अपने बिजनेस की योजनाएं को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करेंगे। आपको पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आप अपनी संतान को संस्कारों व परंपराओं पाठ पढ़ाएंगे।आपको कुछ नए कपड़े गैजेट आदि की खरीदारी करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था तो उसके आपको मिलने की संभावना है और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। माता-पिता से आपको पारिवारिक मामले को लेकर बातचीत करनी होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको उसमें माता-पिता से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: बैंगनी

व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान  आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर  नहीं करनी है। यदि आपको पढ़ाई लिखाई तो लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने निजी मामलों  को भी मिल बैठकर निपटाना होगा।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: हरा

आज आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी और नौकरी में भी कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आप अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा, इसलिए आवश्यक कामो में ढील देने से बचे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे  शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष की भावना न  रखे। आप अपने शौक मौज की खरीददारी पर अच्छा खासा पैसा खर्च करेंगे। जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, इसलिए आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed