अमर उजाला
Fri, 6 January 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी5 ईवी को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसके फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है।
ग्लोबल बाजार में इसे दो बैटरी पैक के साथ ऑफर किया जाता है। जिसमें 50.3 और 60.1 KWH के विकल्प शामिल हैं।
इन बैटरी के साथ इसकी फुल चार्ज रेंज 320 और 400 किलोमीटर तक है।
एमजी5 ईवी में दो मोटर का विकल्प भी मिल सकता है। इनमें से एक मोटर 156 और दूसरी मोटर से 177 पीएस की ताकत मिलती है।
एमजी5 ईवी की बैटरी को जीरो से 80 फीसदी चार्जिंग में सिर्फ 40 मिनट तक का समय लगता है।
कंपनी की ओर से फिलहाल एमजी5 ईवी को पेश करने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
क्रिकेट में कितने तरीकों से आउट होता है बल्लेबाज? कुछ नियम तो आपने सुने भी नहीं होंगे