सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   India EV Sales Surge: Electric Passenger Vehicle Retail Sales Jump 81% May

FADA Report: पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को झटका, इलेक्ट्रिक कारों- स्कूटर्स की बिक्री में बंपर उछाल, देखें आंकड़े

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 09 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

FADA electric vehicle retail sales May 2026: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। मई 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 81 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई।  आइए जानते हैं  आखिर किन कंपनियों ने बाजी मारी और कौन-सा EV सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ रहा है?
 

India EV Sales Surge: Electric Passenger Vehicle Retail Sales Jump 81% May
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Tata Motors EV sales growth India: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की डिमांड में लगातार इजाफा हाे रहा है। मई 2026 के बिक्री आंकड़े बताते हैं कि देश में इलेक्ट्रिक कारों से लेकर टू-व्हीलर और कमर्शियल ईवी तक सभी श्रेणियों में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। खास बात यह रही कि इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में 80% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे साफ है कि भारतीय ग्राहक तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहे हैं।



इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 81% की जोरदार बढ़त
फाडा के रिपोर्ट के अनुसार, मई 2026 में देशभर में 26,682 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की रिटेल बिक्री हुई। पिछले साल मई 2025 में यह आंकड़ा 14,725 यूनिट था। यानी एक साल में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 81.20 प्रतिशत बढ़ गई। यह आंकड़ें बताते हैं कि बढ़ते चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, नए मॉडल्स और ग्राहकों की बदलती पसंद EV बाजार को मजबूती दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Tata Motors ने बरकरार रखी नंबर-1 पोजिशन
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने अपने स्थान को कब्जा कायम रखा। कंपनी ने मई 2026 में 10,340 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 5,083 यूनिट था। इस तरह कंपनी की बिक्री में 103.42 प्रतिशत की शानदार वृद्धि हुई। टाटा की मजबूत EV पोर्टफोलियो और बढ़ती ग्राहक मांग ने उसे बाजार में शीर्ष स्थान पर बनाए रखा।
विज्ञापन


महिंद्रा ने भी दिखाई दमदार रफ्तार
वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया। कंपनी ने मई 2026 में 6,210 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जबकि मई 2025 में यह संख्या 2,891 यूनिट थी। यानी महिंद्रा की EV बिक्री में 114.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो इस सेगमेंट में सबसे तेज ग्रोथ में से एक है।
 
MG Motor तीसरे स्थान पर
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। कंपनी ने मई 2026 में 4,984 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 4,599 यूनिट था। हालांकि वृद्धि अन्य कंपनियों की तुलना में सीमित रही, लेकिन MG ने बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार भी तेजी से बढ़ा
सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिलों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। मई 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की कुल बिक्री 1,70,733 यूनिट रही, जबकि मई 2025 में यह 1,04,896 यूनिट थी। यानी इस श्रेणी में 62.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

टीवीएस बना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट का लीडर
टीवीएस मोटर कंपनी ने मई 2026 में 42,459 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया। पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 25,804 यूनिट्स बेची थीं।
इस तरह TVS की बिक्री में 64.54 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बजाज और एथर भी मजबूत स्थिति में
दूसरे स्थान पर बजाज ऑटो रही, जिसने मई 2026 में 39,202 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे। पिछले साल यह आंकड़ा 22,642 यूनिट था। वहीं एथर एनर्जी ने 28,240 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि मई 2025 में कंपनी ने 14,101 यूनिट्स बेची थीं। इससे साफ है कि प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और कमर्शियल EV में भी बढ़ोतरी
इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में मई 2026 के दौरान 71,867 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि एक साल पहले यह संख्या 66,185 यूनिट थी। वहीं, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की बिक्री में सबसे तेज बढ़ोतरी देखने को मिली। मई 2026 में 2,400 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि मई 2025 में यह आंकड़ा 1,094 यूनिट था।

क्या कहती है बाजार की तस्वीर?
मई 2026 के आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि भारत का EV बाजार अब शुरुआती दौर से आगे निकल चुका है। इलेक्ट्रिक कारों, स्कूटरों और कमर्शियल वाहनों की बढ़ती बिक्री यह दर्शाती है कि ग्राहक अब पारंपरिक ईंधन वाहनों के विकल्प के रूप में इलेक्ट्रिक वाहनों को गंभीरता से अपना रहे हैं। आने वाले वर्षों में नए मॉडल्स, बेहतर बैटरी तकनीक और चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार के साथ यह रफ्तार और तेज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed