सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Walmart: AI Replace Workers? Retail Giant Shares Its Vision Future Work

Walmart: एआई से नौकरी जाने का डर खत्म, वालमार्ट ने लाखों कर्मचारियों को दिया भरोसा; बताया क्या है प्लान

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 09 Jun 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार

AI jobs impact: पिछले कुछ महीनों में AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच कई कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी देखने को मिली है, लेकिन क्या सच में एआई इंसानों की जगह ले सकता है। इन्हीं सवालों को लेकर Walmart ने अपने लाखों कर्मचारियों को एक साफ संदेश दिया है। आइए जानते हैं कंपनी ने AI और नौकरियों को लेकर क्या कहा है, और वह इस तकनीक का इस्तेमाल किन-किन कामों में कर रही है।
 

Walmart: AI Replace Workers? Retail Giant Shares Its Vision Future Work
एआई को लेकर वालमार्ट का बयान - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

Artificial Intelligence in retail: क्या भविष्य में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंसानों की नौकरियों की जगह ले लेगा? यह एक ऐसा सवाल है, जो लगभग हर कंपनी के हर कर्मचारी के मन में होगा। हाल के महीनों में कई कंपनियों में हुई छंटनी ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है। इसी बीच दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनियों में से एक Walmart ने अपने कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया है। कंपनी का कहना है कि एआई का उद्देश्य कर्मचारियों को रिप्लेस करना नहीं, बल्कि उनके काम को आसान, तेज और अधिक प्रभावी बनाना है।


21 लाख कर्मचारियों को दिया स्पष्ट संदेश
  • एक रिपोर्ट के अनुसार, वालमार्ट के वरिष्ठ अधिकारियों ने कंपनी के वार्षिक एसोसिएट वीक कार्यक्रम में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में टेक्नोलॉजी की भूमिका और बढ़ेगी, लेकिन कंपनी के केंद्र में हमेशा कर्मचारी ही रहेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वालमार्ट की चीफ पीपल ऑफिसर डोना मॉरिस ने कहा कि Technology will power our future. But our associates will lead it. यानी टेक्नोलॉजी भविष्य को ताकत देगी, लेकिन उसे आगे बढ़ाने का काम कर्मचारी ही करेंगे, इसलिए आप इसे लेकन चिंतित न हो।
  • विज्ञापन
  • हालांकि विभिन्न उद्योगों में एआई के बढ़ते उपयोग की वजह से नौकरियों पर संभावित असर को लेकर चिंताओं का बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे माहौल में वालमार्ट के इस संदेश ने कर्मचारियों के मन में भरोसा बढ़ाया है। कंपनी का कहना है कि एआई कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने का माध्यम है, न कि उनकी जगह लेने वाला उपकरण।
ओपनएआई टूल्स की ट्रेनिंग भी मिलेगी
वालमार्ट ने हाल ही में घोषणा की है कि अमेरिका में काम करने वाला कोई भी कर्मचारी ओपनएआई टूल्स के उपयोग का सर्टिफिकेशन प्राप्त कर सकता है। कंपनी का मानना है कि एआई आधारित टूल्स कर्मचारियों को रोजमर्रा के कार्य अधिक तेजी और बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद कर रहे हैं।

एआई कैसे बदल रहा है वालमार्ट का कामकाज?
  • कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि एआई का इस्तेमाल पहले से कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जा रहा है। एक उदाहरण में वालमार्ट के एक फ्रेट ट्रांसपोर्ट मैनेजर की ओर से विकसित टूल का जिक्र किया गया, जो ट्रक ड्राइवरों को उनके कार्य सप्ताह के अंत में सबसे उपयुक्त लोड चुनने में मदद करता है।
  • इससे ट्रकों की इंप्टी माइल्स यानी बिना सामान के तय की जाने वाली दूसरी कम होती है। इसका नतीजा यह निकलता है कि कंपनी की लागत घटती है और ड्राइवर समय पर अपने घर पहुंच जाते हैं।
इन्वेंट्री से लेकर प्रोडक्ट डिजाइन तक AI की एंट्री
  • वालमार्ट अब एआई का उपयोग सिर्फ लॉजिस्टिक्स तक सीमित नहीं रख रहा है। कंपनी इन्वेंट्री मैनेजमेंट को बेहतर बनाने, प्रोडक्ट डिजाइन तैयार करने और सेल्फ-चेकआउट सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी एआई तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इसके जरिए ग्राहकों की मांग का बेहतर अनुमान लगाया जा सकता है, जिससे स्टोर और डिलीवरी नेटवर्क अधिक प्रभावी तरीके से काम कर सकें।
  • वालमार्ट के एआई एक्सेलेरेशन, प्रोडक्ट और डिजाइन के एग्जीक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट डैनियल डैंकर का कहना है कि एआई भविष्य में ग्राहकों की जरूरतों का पहले से अनुमान लगाने में मदद करेगा।
  • इसके बाद अपने भविष्य के विजन यानी नॉर्थ स्टार (North Star) को बयां करते हुए डैनियल डैंकर ने कहा कि "मेरा सपना यह है कि मान लीजिए अचानक देश में भीषण गर्मी या हीटवेव (Heatwave) आ जाए, तो एआई की मदद से हीटवेव के दौरान काम आने वाले सभी जरूरी आइटम्स तुरंत हमारे सिस्टम में उपलब्ध हो जाएं, ताकि ग्राहकों को उनकी डिलीवरी महज 30 मिनट या उससे भी कम समय में दी जा सके।
एआई को बनाए सहयोगी
वालमार्ट का संदेश साफ है कि कंपनी एआई को कर्मचारियों का प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि सहयोगी मानती है। एआई के जरिए काम की गति, सटीकता और उत्पादकता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, जबकि निर्णय लेने और ग्राहकों से जुड़ने जैसी अहम भूमिकाओं में इंसानों की भूमिका पहले की तरह महत्वपूर्ण बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed