Bihar Politics: तेजस्वी यादव बोले- सुरक्षा की जरूरत नहीं, सीएम सम्राट चौधरी के बारे में उन्होंने क्या कहा?
Bihar News: बिहार में सुरक्षा पर सियासत जारी है। दिल्ली से पटना लौटते ही उन्होंने एनडीए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी टिप्पणी की। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुरक्षा कटौती के सवाल पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की क्या जरूरत है? जिन्हें डर लगता है, उन्होंने सुरक्षा रखी हुई है। जनता हमारे साथ है। वह सारी बात जानती है। किसी उद्देश्य से सरकार ऐसा कर रही है, यह सबके सामने है। उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी पर हमला बोला है। कहा कि वह मुख्यमंत्री जरूर बन गए हैं लेकिन वह चीफ मिनिस्टर नहीं, 'चीप मिनिस्टर' हैं। राजद सांसद मीसा भारती ने भी एनडीए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को शायद अपराधियों को सुरक्षा देने में दिक्कत आ रही है, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा कम कर दी गई है।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?
वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। कुछ दिन पहले उनकी सुरक्षा में अचानक से कटौती कर दी गई। सत्तापक्ष में दर्जनों ऐसे लोग हैं जो कि न बिहार सरकार में मंत्री और न ही अन्य किसी बड़े पद पर हैं फिर भी उन्हें सुरक्षा दी जा रही है। सामाजिक और राजनीतिक रूप से राजद का जनाधार ज्यादा है। इसलिए खतरा भी ज्यादा है। सरकार को इससे अवगत कराना चाहिए कि किस कमेटी ने सुरक्षा की समीक्षा की है। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रताड़ित और अपमानित करने के लिए यह सब किया जा रहा है। सरकार नियम के अनुसार कोई काम नहीं कर रही है। पहले आवास आवंटन पर तानाशाही दिखाई गई और अब नियम के विरूद्ध जाकर सुरक्षा घटा दी गई। सरकार लालू परिवार को हर कदम पर अपमानित करने का कोई कसर नहीं छोड़ रही है।