सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Shivchandra Ram's resignation not accepted—what did the RJD say? What did Tej Pratap say in his support

Bihar: शिवचंद्र राम का इस्तीफा स्वीकार नहीं, राजद ने क्या कहा? समर्थन में उतरे तेज प्रताप बोले- निंदनीय है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 09 Jun 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय जनता दल में सियासी घमासान जारी है। शिवचंद्र राम का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। राजद ने इस मामले में प्रतिकिया दी है। वहीं जन शक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव शिवचंद्र राम के समर्थन में उतर गए हैं। आइये जानते हैं....

Bihar Shivchandra Ram's resignation not accepted—what did the RJD say? What did Tej Pratap say in his support
पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शिवचंद्र राम का इस्तीफा राजद ने स्वीकार नहीं किया है। स्पष्ट कह दिया है कि उनका इस्तीफा किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आवेश में आकर यह फैसला लिया है। शिवचंद्र राम पार्टी के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ता है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने शिवचंद्र राम पार्टी के पुराने सिपाही हैं। वह पार्टी में बने रहेंगे। कुछ लोग इस मामले में सियासत करने की कोशिश कर रहे हैं। यह गलत है। 



इस कठिन समय में मैं शिवचंद्र राम जी के साथ खड़ा हूं
इधर, पूर्व मंत्री जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव शिवचंद्र यादव के समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शिवचंद्र राम की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि उनका पार्टी पद से इस्तीफा देना बेहद दुखद और पीड़ादायक क्षण है। वर्षों तक संगठन और समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने वाले शिवचंद्र राम जी ने संत रविदास जी के आदर्शों पर चलते हुए बिहार भर में समाज को जोड़ने का काम किया। मेरा मानना है कि उनके योगदान का सम्मान होना चाहिए था। उनके साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह निराशाजनक और निंदनीय है। सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों की भावना के अनुरूप सभी को सम्मान मिलना चाहिए। इस कठिन समय में मैं शिवचंद्र राम जी के साथ खड़ा हूं। जनशक्ति जनता दल भी उनके साथ अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त करता है। उनके संघर्ष, समर्पण और सम्मान की लड़ाई में हम उनके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar :  शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी का बड़ा हमला, कहा- राजद ने गरीबों की जमीन तक नहीं छोड़ी

विज्ञापन
Trending Videos
जीतन राम मांझी बोले- गरीबों की जमीन तक हड़पने से नहीं चूके
वहीं केंद्रीय मंत्री जीतनराम  मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजद नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राजद ने शिवचंद्र राम के साथ जो किया है, वह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि हमारे समाज के पास इतना पैसा कहां है कि हम उन्हें (राजद) खुश कर सकें। शिवचंद्र राम के बहाने राजद पर हमला बोलते हुए जीतनराम मांझी ने अतीत की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि एससी/एसटी समाज की पर्चे वाली जमीन पर सबसे ज्यादा अवैध कब्जा किसी ने किया है, तो वो राजद के लोग ही हैं। जो लोग गरीबों की जमीन तक हड़पने से नहीं चूके, उनसे किसी भी तरह के सम्मान या न्याय की उम्मीद करना पूरी तरह बेमानी है।

शिवचंद्र राम ने क्या आरोप लगाया था राजद पर?
बता दें कि सोमवार को पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एमएलसी का पद नहीं मिलने से शिवचंद्र राम नाराज चल रहे हैं। उन्होंने शिवचंद्र राम ने कहा कि पार्टी के अधिकारियों द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था, लेकिन उनके सम्मान का ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल में उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरुआत की थी। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के सामाजिक न्याय के विचारों को मजबूती से जनता तक पहुंचाने का काम उन्होंने किया है। उन्होंने हमेशा धरातल की राजनीति की और जनता की आवाज उठाई है। शिवचंद्र राम ने भावुक होते हुए कहा कि पिछले तीन-चार दिनों में उन्होंने जिस मानसिक स्थिति का सामना किया है, वैसी स्थिति किसी के जीवन में न आए। उन्होंने कहा कि वह चार रातों तक सो नहीं पाए। उनका कहना था कि वह पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता और मजदूर की तरह अपने नेताओं के लिए काम करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed