{"_id":"6916124d49ea13edf403a031","slug":"bihar-election-result-what-will-be-the-result-of-two-time-congress-mla-rajesh-kumar-this-time-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kutumba Chunav Result 2025: दो बार से विधायक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पीछे, मांझी के प्रत्याशी आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kutumba Chunav Result 2025: दो बार से विधायक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पीछे, मांझी के प्रत्याशी आगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:38 PM IST
सार
Kutumba Vidhan Sabha Result 2025 Live: कुटुम्बा विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने लगातार दो बार जीत दर्ज की है। 2015 और 2020 दोनों चुनावों में कांग्रेस के राजेश कुमार ने इस सीट पर विजय हासिल की थी। आज सुबह रुझानों में राजेश आगे चल रहे थे। लेकिन आंठवें राउंड में हम के ललन राम ने बड़ी बढ़त बनाई है।
विज्ञापन
Kutumba Chunav Result 2025: कुटुंबा विधानसभा चुनाव परिणाम।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कुटुम्बा विधानसभा सीट बिहार की उन चुनिंदा सीटों में से एक है, जहां कांग्रेस ने लगातार दो बार जीत का परचम लहराया है। 2015 और 2020 दोनों ही विधानसभा चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार राजेश कुमार ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। शुरुआती में राजेश आगे चल रहे थे। लेकिन पहले-दूसरे राउंड के बाद हम पार्टी के उम्मीदवार ललन राम ने बड़ी बढ़त बनाई है।
Trending Videos
छठवें राउंड में 7 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे लालन सिंह
मतगणना स्थल पर जारी गिनती में हम पार्टी के ललन राम ने बड़ी बढ़त दर्ज की है। कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश कुमार को मात देते हुए आगे निकल गए हैं। उन्होंने 21184 से अधिक वोट प्राप्त किए हैं। जबकि राजेश को 13896 से अधिक वोट मिले हैं। दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक हम पार्टी के उम्मीदवार 7228 मतों से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Live Bihar Result 2025 Live: रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जनसुराज का खाता नहीं खुला; जानें महागठबंधन का हाल
2015 के विधानसभा चुनाव कुटुम्बा सीट पर कांग्रेस के राजेश कुमार को 10,098 वोट से जीत मिली। इस चुनाव में हम के संतोष कुमार सुमन दूसरे नंबर पर रहे। राजेश कुमार को 51,303 वोट मिले। वहीं, संतोष कुमार को 41,205 वोट मिले। 2020 के चुनाव मेंं कांग्रेस के राजेश कुमार कुटुम्बा सीट से दोबारा चुने गए। इस चुनाव में उन्होंने हम के शरवन भुइया को 16,653 वोट से हराया। राजेश कुमार को 50,822 वोट मिले। वहीं, शरवन भुइया को 34,169 वोट मिले। राजेश कुमार बिहार प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष हैं।