सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Depressed Over Wife's Departure, 45 Year Old Man Ends Life in Saharsa Probe Underway

Bihar News: नौ महीने से पत्नी मायके में, अकेलेपन ने ली जान, पति ने फंदे से लटककर दी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के लगमा गांव में पारिवारिक विवाद से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान धर्मवीर झा के रूप में हुई है।

Depressed Over Wife's Departure, 45 Year Old Man Ends Life in Saharsa Probe Underway
मृतक अपने परिवार के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के लगमा गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान धर्मवीर झा (पुत्र रमेश झा) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है और वैज्ञानिक जांच दल भी मामले की जांच में जुट गया है।
Trending Videos


बेटा चाय देने गया तो फंदे पर लटके मिले पिता

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात धर्मवीर झा ने परिवार के साथ सामान्य रूप से भोजन किया और अपने कमरे में सोने चले गए। गुरुवार सुबह उनका बेटा सत्यम कुमार पिता को चाय देने के लिए कमरे में गया। कमरे का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसके पिता पलंग के ऊपर गमछे के सहारे फंदे से लटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यम की चीख सुनकर घर के अन्य लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे। घबराए परिजनों ने तुरंत गमछा खोलकर धर्मवीर झा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पत्नी से विवाद के बाद से थे परेशान

परिजनों ने बताया कि धर्मवीर झा का अपनी पत्नी शिल्पी देवी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। आपसी कलह के कारण करीब नौ महीने पहले शिल्पी देवी अपने तीन बच्चों को घर पर छोड़कर अपने मायके चैनपुर चली गई थीं। पत्नी के जाने के बाद से धर्मवीर झा मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे और गहरे अवसाद में थे। माना जा रहा है कि इसी मानसिक परेशानी के कारण उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। मृतक अपने पीछे दो बेटियां, एक बेटा और वृद्ध माता-पिता को छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

हर पहलू से जांच कर रही है पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थाना के प्रभारी संजय कुमार सत्यार्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को जांच के लिए सहरसा के सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक जांच दल को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रहा है।

अधिकारी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह पारिवारिक कलह के कारण की गई आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस आत्महत्या सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed