सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Lakhisarai Chunav Result 2025: Congress Amresh Anish is in the fray against BJP Vijay Kumar Sinha

Lakhisarai Chunav Result 2025: पांचवें राउंड में BJP के विजय सिन्हा 35 सौ वोटों से आगे, कांग्रेस चल रही पीछे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 14 Nov 2025 11:46 AM IST
सार

Lakhisarai Chunav Result 2025 Live: लखीसराय सीट पर महागठबंधन ने अमरेष अनीष को अपना उम्मीदवार बनाया। उनके सामने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा मैदान में हैं। आज दोनों के भाग्य का फैसला होने वाला है। पांचवे राउंड में भाजपा 3500 वोटों से आगे चल रही है।

विज्ञापन
Lakhisarai Chunav Result 2025: Congress Amresh Anish is in the fray against BJP Vijay Kumar Sinha
Lakhisarai Chunav Result 2025: लखीसराय विधानसभा रिजल्ट अपडेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के 13 और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के आठ सहित कुल 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। ऐसे में चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ गई है। प्रत्याशी परिणाम आने से पहले विभिन्न मठ-मंदिरों में जाकर पूजा पाठ कर अपनी जीत की मन्नतें मांग रहे हैं।  शुरुआती रुझानों में भाजपा के उम्मीदवार विजय कुमार आगे चल रहे हैं।

Trending Videos


पांचवा राउंड
पहले राउंड से ही इस सीट पर भाजपा के विजय सिन्हा बढ़त बनाए हुए हैं। पांचवे राउंड में विजय 11 बजकर 40 मिनट तक वो 3500 वोटों से आगे चल रहे हैं। विजय को 16555 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के अमरेष अनीष को 13051 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के 38 जिलों में से एक लखीसराय जिला भी है। लखीसराय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट सबसे पहले 1977 के चुनावों में लखीसराय नाम से सीट अस्तित्व में आई। मुंगेर लोकसभा में कुल 6 विधानसभा सीटें आती हैं इसमें मुंगेर और जमालपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मुंगेर जिले के हैं। सूर्यगढ़ा और लखीसराय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र लखीसराय जिले के हैं। मोकामा और बाढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पटना जिले का हिस्सा हैं।

सीट के बारे में 
2010 में एक बार फिर से मुकाबला विजय कुमार सिन्हा और फुलैना सिंह के बीच में हुआ। इस बार विजय कुमार सिन्हा ने अपनी सीट जीत दर्ज की। भाजपा के विजय कुमार सिन्हा ने राजद के फुलैना सिंह को 59,620 वोट से हरा दिया था। भाजपा के विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर से 2015 में भी जीतने में सफल रही। लखीसराय सीट पर यह विजय कुमार सिन्हा की तीसरी जीत थी। इस चुनाव में भाजपा के विजय कुमार सिन्हा ने जदयू के रामानंद मंडल को 6,556 वोट से हरा दिया था। 2017 में जब नीतीश कुमार पाला बदलकर एडीए के साथ आए तो सिन्हा को उस सरकार में श्रम संसाधन मंत्री बनाया गया।

2020 में चौथी बार इस सीट पर विजय कुमार सिन्हा को जीत मिली। भाजपा के टिकट पर उन्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार 10,483 वोट से हरा दिया था। विजय कुमार सिन्हा 25 नवंबर 2020 से 24 अगस्त 2022 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहे। नीतीश के पाला बदलने पर उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा। 2024 में जब नीतीश फिर से एनडीए के साथ आए तो विजय सिन्हा को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed