सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   farmer honored by cm shot dead in broad daylight criminal posing as customer carried out Muzaffarpur Bihar

Bihar: ग्राहक बनकर आए, दुकान में घुसे और मार दी गोली; CM नीतीश से सम्मानित किसान की मुजफ्फरपुर में हत्या

विज्ञापन
सार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र में तीन अपराधियों ने ग्राहक बनकर एक किराना दुकान में घुसकर किसान एवं व्यवसायी शिवजी चौधरी उर्फ राजू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी।

farmer honored by cm shot dead in broad daylight criminal posing as customer carried out Muzaffarpur Bihar
मृतक किसान को पूर्व मुख्यमंत्री ने किया था सम्मानित - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक किसान की उसके घर के नीचे स्थित दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। तीन की संख्या में आए अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में घुसे, गोली मारी और फिर मौके से फरार हो गए। घटना जिले के बोचहा थाना क्षेत्र की बताई गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है। 



डीएसपी ईस्ट-1 घटनास्थल पर पहुंचे
मृतक किराना दुकानदार की पहचान चकहेलाल गांव निवासी शिवजी चौधरी उर्फ राजू चौधरी (उम्र करीब 42 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं किसान सह किराना व्यवसायी की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही डीएसपी ईस्ट-1 आलय वत्स और ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'किसी से दुश्मनी नहीं थी, फिर भी मार दी गोली'
इस घटना को लेकर मृतक किराना व्यवसायी के पुत्र ने बताया कि आज उनके पिता दुकान पर थे। इसी दौरान अपराधी वहां पहुंचे और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने बताया कि उनके पिता किसान थे और उनका किसी से किसी प्रकार का विवाद नहीं था। इसके बावजूद उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश, पुलिस तलाश में जुटी
पूरे मामले में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि राजू चौधरी को ग्राहक बनकर सामान लेने के बहाने निशाना बनाया गया। तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद गया में एक्शन! फायर विभाग के रडार पर होटल-हॉस्पिटल, सीलिंग की होगी कार्रवाई

सीसीटीवी और अन्य सुरागों के आधार पर जांच तेज
ग्रामीण एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed