{"_id":"6a16a7c00952ad52620f9113","slug":"muzaffarpur-bihar-news-gang-involved-in-cyber-fraud-by-taking-franchise-of-company-was-busted-manager-arrest-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4327871-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, फ्रेंचाइजी की आड़ में ग्राहकों और कंपनी दोनों को लगाते थे चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, फ्रेंचाइजी की आड़ में ग्राहकों और कंपनी दोनों को लगाते थे चूना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा किया है, जो एक निजी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर ग्राहकों और कंपनी दोनों के साथ ठगी कर रहा था। गिरोह का सक्रिय सदस्य मो. चांद गिरफ्तार किया गया है, जबकि मास्टरमाइंड अभी फरार है।
साइबर पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले की साइबर पुलिस टीम ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह एक निजी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर ग्राहकों के साथ-साथ कंपनी को भी ठगी का शिकार बना रहा था। मामले में पुलिस ने गिरोह के सक्रिय सदस्य मो. चांद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री जब्त की है।
शिकायत मिलने के बाद शुरू हुई जांच
दरअसल, पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि लोगों के साथ साइबर ठगी की जा रही है। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्र के निर्देश पर साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान मोतीपुर थाना क्षेत्र में संचालित एक संदिग्ध नेटवर्क का पता चला। पुलिस की जांच में सामने आया कि सरैया थाना क्षेत्र निवासी मो. चांद एक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नामक निजी कंपनी की फ्रेंचाइजी चला रहा था।
ओटीपी लेकर ग्राहकों के ऑर्डर में करता था हेरफेर
पुलिस के अनुसार, मो. चांद ग्राहकों से ओटीपी लेकर उनके ऑर्डर में हेरफेर करता था। इतना ही नहीं, ग्राहकों के रिफंड का पैसा भी ओटीपी के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया जाता था। इस पूरी प्रक्रिया में कंपनी की साख और सिस्टम का दुरुपयोग किया जा रहा था, जिससे कंपनी भी ठगी का शिकार बन रही थी।
विज्ञापन
गोदाम से चल रहा था साइबर फ्रॉड का नेटवर्क
नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक गोदाम से साइबर फ्रॉड से जुड़े काम किए जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद साइबर थाना की टीम ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, स्कैनर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। जब्त किए गए उपकरणों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क के जरिए कितने लोगों को ठगा गया और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान
मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, साइबर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि ठगी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Trending Videos