{"_id":"6a27b8154cf98048b708e05a","slug":"muzaffarpur-bihar-news-newborn-baby-body-sparks-sensation-suspicion-falls-on-illegal-nursing-home-operator-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4374781-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बाल्टी में नवजात का शव लेकर पहुंचा शख्स, झाड़ियों में फेंककर हुआ फरार; कुत्ते ने खींचा तो खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बाल्टी में नवजात का शव लेकर पहुंचा शख्स, झाड़ियों में फेंककर हुआ फरार; कुत्ते ने खींचा तो खुली पोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में हाई स्कूल चौक के पास सड़क किनारे नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति शव को झाड़ियों में फेंककर चला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
नवजात का शव फेंक फरार हुआ शख्स
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हाई स्कूल चौक के समीप सड़क किनारे नवजात का शव मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे झाड़ियों के पास एक नवजात का शव पड़ा देखा। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत सरैया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
अज्ञात व्यक्ति ने बाल्टी में फेंका शव
स्थानीय निवासी सुनील भगत ने बताया कि वह सुबह अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को बाल्टी लेकर आते देखा। पूछताछ करने पर वह व्यक्ति कथित रूप से झाड़ियों की ओर कुछ फेंककर वहां से चला गया। कुछ देर बाद एक कुत्ता झाड़ियों से नवजात के शव को सड़क पर खींच लाया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मामला किसी अवैध चिकित्सा केंद्र या अन्य गैरकानूनी गतिविधि से जुड़ा हो सकता है। लोगों ने क्षेत्र में संचालित निजी क्लीनिकों और नर्सिंग होम की नियमित जांच कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar : पटना सिविल कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
घटना की सूचना मिलने पर सरैया थाना पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि शव को वहां फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Trending Videos