{"_id":"6a27807742430323ad09ddc1","slug":"sitamarhi-five-family-members-killed-after-peepal-tree-falls-on-house-in-riga-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1241-4374751-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: आधी रात काल बनकर गिरा पीपल का पेड़, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: आधी रात काल बनकर गिरा पीपल का पेड़, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार
सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में देर रात एक विशाल पीपल का पेड़ कच्चे मकान पर गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिला और चार बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। प्रशासन ने सहायता का आश्वासन दिया है।
हालात का जायजा लेती हुई पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रेवासी धनुषी टोला वार्ड संख्या-01 में एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक कच्चे मकान पर गिर पड़ा, जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। उस समय सिकंदर सहनी का परिवार घर के अंदर सो रहा था। अचानक घर के पास स्थित पुराना पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर मकान पर गिर गया। पेड़ का वजन इतना अधिक था कि मिट्टी और फूस से बना कच्चा घर पूरी तरह ढह गया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
इस हादसे में सिकंदर सहनी की पत्नी पूजा देवी (28), पुत्र राजकुमार (7), पुत्री शिवानी (5) और एक माह के मासूम बेटे लाइगर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो वर्षीय पुत्र वीरभर्द कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया
हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। बाद में अस्पताल में घायल बच्चे की भी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह, रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी और बीडीओ संजय पाठक घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और राहत कार्यों की निगरानी की।
ये भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसा, देवघर से लौट रहे UP के परिवार की बोलेरो पेड़ से टकराई; मां-बेटे की मौत, आठ घायल
प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं, वहीं परिवार पर टूटे इस दुख के पहाड़ से हर कोई स्तब्ध है।

Trending Videos