सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Amul's big move in Bihar high-tech dairy unit will be set up with an investment of 200 crore in patna

Bihar: बिहार में अमूल का बड़ा दांव! 200 करोड़ के निवेश से बनेगी हाईटेक डेयरी यूनिट, 200 लोगों को मिलेगा रोजगार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 09 Jun 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बिहार के पटना जिले के आईए फतुहा क्षेत्र में अमूल डेयरी द्वारा लगभग ₹200 करोड़ के निवेश से अत्याधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जाएगी। 13 एकड़ भूमि पर बनने वाली इस परियोजना से राज्य में डेयरी प्रसंस्करण क्षमता बढ़ेगी, किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा और करीब 200 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

Amul's big move in Bihar high-tech dairy unit will be set up with an investment of 200 crore in patna
उद्योग विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कैरा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड (अमूल डेयरी) द्वारा राज्य में दूध एवं ताजा डेयरी उत्पादों के निर्माण हेतु अत्याधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जाएगी। लगभग ₹200 करोड़ के निवेश से विकसित होने वाली यह परियोजना राज्य के डेयरी उद्योग को सुदृढ़ करने के साथ-साथ किसानों की आय वृद्धि, दुग्ध मूल्य श्रृंखला के विस्तार एवं रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



बियाडा की बैठक में मिली परियोजना को मंजूरी
इस संबंध में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पात्र आवेदकों को राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि एवं प्लग एंड प्ले शेड्स आवंटित करने के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसी क्रम में कैरा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड (अमूल डेयरी) को आईए फतुहा, पटना में आधुनिक डेयरी विनिर्माण एवं प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 एकड़ में बनेगी यूनिट, बढ़ेगी डेयरी प्रसंस्करण क्षमता
प्रस्तावित इकाई 13 एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी, जहां दूध एवं विभिन्न ताजा डेयरी उत्पादों का उत्पादन और प्रसंस्करण किया जाएगा। इस परियोजना के माध्यम से राज्य में डेयरी प्रसंस्करण क्षमता का विस्तार होगा तथा लगभग 200 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है। साथ ही, यह परियोजना स्थानीय दुग्ध उत्पादकों एवं डेयरी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा राज्य में दुग्ध आधारित उद्योगों के विकास को गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन


किसानों की आय बढ़ाने में निभाएगी अहम भूमिका
उद्योग विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार कृषि एवं पशुपालन आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र में इस प्रकार का निवेश राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार को कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें: जन्मभूमि का कर्ज चुकाने का मौका! बिहार सरकार ने दुनिया भर के बिहारियों के लिए लॉन्च किया खास प्लेटफॉर्म

निवेशकों के लिए बेहतर माहौल, युवाओं को मिलेगा रोजगार
उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार में निवेशकों को विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना, पारदर्शी प्रक्रियाएं एवं निवेशक-अनुकूल नीतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में हो रहे निवेश राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति देंगे तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर सृजित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed