Raghopur Chunav Result: राघोपुर में तेजस्वी 4800 वोटों से पीछे, मां राबड़ी को हराने वाले सतीश यादव की बढ़त
Raghopur Chunav Result 2025 Live: पटना के पास गंगा किनारे बसे राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने एनडीए से सतीश कुमार यादव उन्हें टक्कर दे रहे हैं। 11वें राउंड में एनडीए 4829 वोटों से आगे है।
विस्तार
राघोपुर विस सीट यूं ही हॉट सीट नहीं बन गई। इस सीट से राजद सुप्रीमो प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव और महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव मैदान में हैं। उन्हें राघोपुर के ही दिग्गज बीजेपी नेता सतीश कुमार यादव ने चुनौती दी है। सतीश यादव वही नेता हैं जिन्होंने 2010 में राबड़ी देवी को हराया था। वो भी एक या दो हजार नहीं बल्कि 13,006 वोटों से। सतीश यादव ने इस जीत के बाद इलाके में दबदबा कायम कर लिया था। उस वक्त वो जदयू के टिकट पर राघोपुर से चुनावी मैदान में उतरे थे। हालांकि इस बार सतीश कुमार यादव जदयू से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। NDA से उन्हें बीजेपी ने राघोपुर का टिकट दिया है।
11वें राउंड में एनडीए 4829 वोटों से आगे
राघोपुर में 11वें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 44929 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 40100 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
नौवें राउंड में एनडीए 2288 वोटों से आगे
राघोपुर में 9वें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 35635 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 33347 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
आठवें राउंड में तेजस्वी 585 वोटों से आगे
राघोपुर में भाजपा और राजद में कांटे का मुकाबला चल रहा है। यहां आठवें राउंड की गिनती में राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 31654 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 31069 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।
सातवें राउंड में एनडीए 343 वोटों से आगे
राघोपुर में पांचवें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 27306 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 26963 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
छठे राउंड में महागठबंधन 219 वोटों से आगे
राघोपुर में राजद प्रत्याशी तेजस्वी प्रसाद यादव 23531 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 23312 वोटों के साथ पीछे हो गए हैं।
राघोपुर में पांचवें राउंड की गिनती में एनडीए 106 वोटों से आगे
राघोपुर में पांचवें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 20158 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि लालू के लाल और राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 20052 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
कैसा है इस सीट का इतिहास
2015 में तेजस्वी यादव ने मां राबड़ी देवी की हार का बदला चुका दिया। 2015 के बाद 2020 में भी तेजस्वी यादव राघोपुर से जीते और अब तीसरी बार भी यहीं से मैदान में हैं। राघोपुर सीट की बात करें तो ये सीट 1951 में बनी थी। राघोपुर सीट से पहले विधायक हरिवंश नारायण सिंह बने थे। वो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। बात अगर चुनाव की करें तो राघोपुर सीट पर एक दफे उपचुनाव हो चुका है। कुल मिलाकर इस सीट पर 20 चुनाव हुए हैं। इसमें 5 बार कांग्रेस, 5 बार राजद, 2 बार जनता दल, 2 बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, एक बार JDU जदयू और इसी तरह से एक-एक बार लोकदल, जनता पार्टी (सेक्युलर), जनता पार्टी, जनसंघ, और सोशलिस्ट पार्टी ने कब्जा जमाया। हालांकि बीजेपी के लिए ये पहली बार है कि वो इस सीट पर जीत कर अपना खाता खोल सकती है। इस सीट पर 30 फीसदी यादव वोटर हैं। माना जाता है कि इनका वोट सीधे लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD को ही जाता है।