{"_id":"6a2774b32596723a2f03d109","slug":"car-crashes-tree-bakhtiyarpur-patna-four-lane-mother-son-up-die-eight-injured-patna-news-c-1-1-noi1474-4374749-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भीषण सड़क हादसा, देवघर से लौट रहे UP के परिवार की बोलेरो पेड़ से टकराई; मां-बेटे की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भीषण सड़क हादसा, देवघर से लौट रहे UP के परिवार की बोलेरो पेड़ से टकराई; मां-बेटे की मौत, आठ घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार
पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर महाविहार होटल के पास देवघर से लौट रहे उत्तर प्रदेश के एक परिवार की बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
सड़क दुर्घटना में मां बेटे की मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर महाविहार होटल के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
हादसे के बाद पसरा मातम
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले निवासी उपेंद्र सिंह और फूलमती देवी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मां और बेटा बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर का यह परिवार झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बख्तियारपुर फोरलेन पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
तीन बच्चों समेत कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में तीन बच्चों समेत कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बख्तियारपुर पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा गया है। घायल निक्की देवी ने बताया कि पूरा परिवार देवघर से दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक यह हादसा हो गया, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- Bihar: घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, पेट में लगी गोली; इलाके में दहशत
बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि बोलेरो सवार परिवार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है। प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आई है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos