{"_id":"6a27784a5cdf9674110589a2","slug":"fire-breaks-out-in-sadar-hospital-begusarai-bihar-news-fire-news-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मुज़फ्फरपुर के बाद बिहार के इस सदर अस्पताल में लगी आग, मची अफरातफरी; बाल-बाल बचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मुज़फ्फरपुर के बाद बिहार के इस सदर अस्पताल में लगी आग, मची अफरातफरी; बाल-बाल बचे मरीज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : अचानक आग लगते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे। आग लगने की सोचना मिलते ही सदर अस्पताल में भगदड़ की स्थिति हो गई।
आग बुझाते अस्पतालकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। बताया जाता है कि आग बाल चिकित्सा वार्ड के समीप स्थित एक कमरे में लगी थी। आननफानन में अस्पताल कर्मियों, सुरक्षा गार्डों और अधिकारियों की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। अब मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि आईसीयू भवन की पहली मंजिल पर बने बाल चिकित्सा वार्ड के बगल में स्थित मीटिंग हॉल सह स्टोर रूम में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट हो गई थी। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी नीचे रखी कुर्सियों पर गिर गई, जिससे आग लग गई। घटना के बाद वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। अस्पताल कर्मियों, सुरक्षा गार्डों और अधिकारियों की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय कुमार और सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी मरीज, बच्चे, परिजन या अस्पताल कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : अंतिम दिन बिहार विधान परिषद् की 10 सीटों पर नामांकन; पवन सिंह, सुनील समेत इन नेताओं ने भरा पर्चा
फिलहाल, अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के संबंध में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी का बड़ा हमला, कहा- राजद ने गरीबों की जमीन तक नहीं छोड़ी