सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Fire breaks out in Sadar Hospital Begusarai bihar news fire news

Bihar News : मुज़फ्फरपुर के बाद बिहार के इस सदर अस्पताल में लगी आग, मची अफरातफरी; बाल-बाल बचे मरीज

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 09 Jun 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : अचानक आग लगते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे। आग लगने की सोचना मिलते ही सदर अस्पताल में भगदड़ की स्थिति हो गई।  

Fire breaks out in Sadar Hospital Begusarai bihar news fire news
आग बुझाते अस्पतालकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। बताया जाता है कि आग बाल चिकित्सा वार्ड के समीप स्थित एक कमरे में लगी थी। आननफानन में अस्पताल कर्मियों, सुरक्षा गार्डों और अधिकारियों की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। अब मामले की जांच की जा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

सदर अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि आईसीयू भवन की पहली मंजिल पर बने बाल चिकित्सा वार्ड के बगल में स्थित मीटिंग हॉल सह स्टोर रूम में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट हो गई थी। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी नीचे रखी कुर्सियों पर गिर गई, जिससे आग लग गई। घटना के बाद वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। अस्पताल कर्मियों, सुरक्षा गार्डों और अधिकारियों की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय कुमार और सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी मरीज, बच्चे, परिजन या अस्पताल कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : अंतिम दिन बिहार विधान परिषद् की 10 सीटों पर नामांकन; पवन सिंह, सुनील समेत इन नेताओं ने भरा पर्चा

फिलहाल, अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के संबंध में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी का बड़ा हमला, कहा- राजद ने गरीबों की जमीन तक नहीं छोड़ी

                                

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed