सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   RJD party Tejashwi Yadav targeted CM Samrat Chaudhary calling cheap minister patna Bihar News

Bihar : तेजस्वी यादव का सीएम पर बड़ा हमला, सम्राट चौधरी को बताया चीप मिनिस्टर, कानून-व्यवस्था पर भी उठाया सवाल

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 09 Jun 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बरस पड़े। तेजस्वी यादव ने सीएम पर व्यक्तिगत सहित अन्य गंभीर आरोप भी लगाए।

RJD party Tejashwi Yadav targeted CM Samrat Chaudhary calling cheap minister patna Bihar News
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली से वापस लौटते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूबे की एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला किया है। तेजस्वी यादव ने राज्य की चरमराती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, नीट  पेपर लीक और मंत्रियों के वेतन जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।



खजाना खाली, बिहार में सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें पहले से ही पूरा भरोसा था कि सम्राट चौधरी चाहे किसी भी पद पर बैठ जाएं, उनके आचरण और सोच में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आने वाला। बिहार सरकार का खजाना पूरी तरह खाली हो चुका है। राज्य में विकास के सारे कार्य ठप हैं। चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और आम जनता त्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: शिवचंद्र राम का इस्तीफा स्वीकार नहीं, राजद ने क्या कहा? समर्थन में उतरे तेज प्रताप बोले- निंदनीय है
विज्ञापन


नीट पेपर लीक और महिलाओं के मुद्दों पर उठाए सवाल
युवाओं और महिलाओं के अधिकारों की बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि देश और राज्य के युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। नीट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर धड़ल्ले से लीक हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की माताओं और बहनों को सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि अब तक नहीं दी गई है। यहाँ तक कि बिहार के मंत्रियों को भी समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इन सभी बुनियादी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ही भाजपा और सम्राट चौधरी नकारात्मक राजनीति का सहारा ले रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : मुज़फ्फरपुर के बाद बिहार के इस सदर अस्पताल में लगी आग, मची अफरातफरी; बाल-बाल बचे मरीज

बंगले और सुरक्षा के विवाद पर तीखा पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड से सुरक्षा हटाए जाने और बंगले से जुड़े विवाद पर तेजस्वी यादव ने कहा कि राबड़ी देवी जी के दर्जे और सुरक्षा में वर्ष 2005 से लेकर अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन अचानक द्वेष भावना के तहत 10 नंबर बंगले की सुरक्षा को हटाया जा रहा है। अगर सरकार के पास बंगलों की इतनी ही कमी थी, तो जो बंगला हमारे पास था, वह दूसरे मंत्रियों को आवंटित क्यों नहीं कर दिया गया?
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक; रौशन आनंद को जमानत नहीं मिली

सम्राट चौधरी चीफ मिनिस्टर नहीं, चीप मिनिस्टर हैं
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि वह चीफ मिनिस्टर नहीं, बल्कि अपनी संकीर्ण और द्वेषपूर्ण सोच के कारण चीप मिनिस्टर साबित हो रहे हैं। वे पूरी तरह से नकारात्मक राजनीति पर उतर आए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके और उनके परिवार के लिए सुरक्षा या बंगला कभी कोई बड़ा मुद्दा नहीं रहा है। वे सड़क पर उतरकर जनता के हक की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे।

-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed