{"_id":"6a278372eae683e5ca052585","slug":"former-sarpanchs-son-brutally-stabbed-to-death-in-gopalganj-discovery-of-body-creates-sensation-in-the-area-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4374753-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्व सरपंच के बेटे की चाकू गोदकर हत्या, कातिलों ने गुमराह करने के लिए मोबाइल से भेजा मैसेज; मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्व सरपंच के बेटे की चाकू गोदकर हत्या, कातिलों ने गुमराह करने के लिए मोबाइल से भेजा मैसेज; मची सनसनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:25 AM IST
विज्ञापन
सार
गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में पूर्व सरपंच के 24 वर्षीय बेटे अनीश कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक रविवार शाम से लापता था। सोमवार को उसका शव चौर से बरामद हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद अपराधियों ने उसके मोबाइल से संदिग्ध मैसेज भी भेजा।
शव मिलने से इलाके में सनसनी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां हथुआ थाना इलाके के सोहागपुर गांव में पूर्व सरपंच कपिल देव राम के 24 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार को युवक का शव बगरा चवर से बरामद किया गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है।
रविवार की शाम से लापता था युवक
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अनीश कुमार रविवार की शाम करीब 6 बजे अपने घर से किसी काम के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने अपने स्तर पर अनीश की काफी खोजबीन की और उसके दोस्तों व रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। सोमवार को जब ग्रामीणों ने चौर में एक शव देखा, तो उसकी पहचान अनीश के रूप में हुई।
गुमराह करने के लिए मोबाइल से भेजा संदिग्ध मैसेज
इस पूरे हत्याकांड में एक बेहद चौंकाने वाला और संदिग्ध पहलू भी सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनीश की हत्या करने के बाद अपराधियों ने उसके ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। हत्यारों ने परिजनों को गुमराह करने और पुलिस की तफ्तीश को भटकाने के उद्देश्य से अनीश के फोन से उसके परिवार वालों को एक संदिग्ध मैसेज भेजा। इस मैसेज के आने के बाद से परिजनों का शक और गहरा गया है कि हत्या को बेहद सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar : पटना सिविल कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था अनीश
मृतक अनीश कुमार अपने भाइयों में सबसे छोटा था और घर का लाडला था। वह बाहर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और उसका भविष्य उज्ज्वल दिख रहा था। उसकी इस तरह अचानक और क्रूरता से हुई मौत के बाद माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस होनहार युवक की मौत से स्तब्ध और आक्रोशित हैं।
आपसी रंजिश की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय हथुआ थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस इस हत्या के पीछे किसी पुराने विवाद या आपसी रंजिश की आशंका जता रही है।

Trending Videos