सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   France Suffers Brutal Heatwave Non Ac Train Worsen Passengers Condition In Paris Nice Route

Heatwave: पेरिस में हीटवेव का तांडव, ट्रेन में यात्रियों की हालत हुई खराब, 4 घंटे तक रोकनी पड़ी ट्रेन

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 26 May 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Paris Heatwave: पेरिस में हीटवेव ने ऐसा तांडव मचाया है कि ट्रेन को चार घंटे तक रोकना पड़ा। दरअसल, बिना एसी वाली ट्रेन में गर्मी से हालत खराब हो गई, जिसके कारण उसे रोकना पड़ा। यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। 

France Suffers Brutal Heatwave Non Ac Train Worsen Passengers Condition In Paris Nice Route
पेरिस में हीटवेव का तांडव, ट्रेन में यात्रियों की हालत हुई खराब, 4 घंटे तक रोकनी पड़ी ट्रेन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Paris Heatwave: दुनिया के कई देशों में हीटवेव से लोग परेशान है। फ्रांस में हीट वेव की वजह से पेरिस से नीस के बीच चलने वाली ट्रेन को रोकना पड़ा। दरअसल, बिना एसी वाली ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों की हालत खराब हो गई। इसके कारण ट्रेन को रोकनी पड़ी और चार घंटे तक बाहर घूमते रहे। 



विकसित देश फ्रांस में ट्रेन को चार घंटे के लिए रोकना बड़ी बात है। सोशल मीडिया वायरल वीडियो में बताया गया है कि  ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की जब बिना एसी वाली ट्रेन में हालत खराब हो गई, तो ट्रेन को रोकना पड़ा। इसके बाद यात्रियों को चार घंटे तक बाहर घूमते देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हुई यात्रियों की हालत खराब?

दरअसल, पेरिस की ट्रेनों की बनावट ऐसी है कि वो हीटवेव नहीं झेल सकती हैं। शीशों से पैक ट्रेन में बिना वेंटिलेशन यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी हो रही थी। इसके कारण ट्रेन को रोकना पड़ा और करीब चार घंटे तक परेशान यात्री बाहर घूमते रहे। वीडियो में आसपास छांव ढूंढते और पानी पीते यात्री दिख रहे हैं। इसके बाद रेस्क्यू टीम पहुंची और मामले को संभाला। 
विज्ञापन
Trending Videos


Viral Video: राफ्टिंग के दौरान युवकों को लहरों में बहती दिखी गाय, फिर जो हुआ देखकर भर आएगा दिल

यूरोप में गर्मी से बढ़ी चिंता

इस घटना यूरोप में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तैयारी पर चिंता में डाल गिया है। ट्रेन में एसी नहीं होने की वजह से यात्रियों को गर्मी का सामना करना पड़ा। बीते कुछ वर्षों में पहली पेरिस में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है। भारत में औसत तापमान 47 से 48 डिग्री तक पहुंच जाता है, तो वहीं फ्रांस के कई इलाकों में इस साल पारा 35 डिग्री से 36 डिग्री तक जा चुका है। इसके लिए वहां के लोग तैयार नहीं थे और न ही मैनेजमेंट तैयार था। अब वहां लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि साल 2026 तक हमारे पास एसी वाली ट्रेनें नहीं हैं। 



Science News: इंसान में होती है तीसरी आंख! वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर कर रहे हैं। इनमें यात्रियों को ट्रेन के बाहर परेशान होकर घूमते हुए देखा जा सकता है। फ्रांस में अधिकारियों ने कहा है कि ठंडे इलाकों में रहने वाले असामान्य रूप से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed