सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video nuh police register case against groom and 4 thar drivers for dangerous wedding stunt on thar roof

Viral: चलती थार की छत पर बारातियों के स्टंट का वीडियो वायरल, निकाह बार-बार नहीं होता कहने वाला दूल्हा गिरफ्तार

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर हरियाणा के नूंह जिले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें तेज रफ्तार चल रहीं थार गाड़ियों पर चढ़कर बाराती हुड़दंग मचा रहे हैं। इसके बाद अब पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 

Viral Video nuh police register case against groom and 4 thar drivers for dangerous wedding stunt on thar roof
चलती थार की छत पर बारातियों के स्टंट का वीडियो वायरल - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर हरियाणा के नूंह जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ थार पर बैठकर हुड़दंग मचा रहे हैं। अब इन लोगों को थार पर चढ़कर स्टंट करना भारी पड़ गया है, क्योंकि वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने दूल्हे समेत 4 थार गाड़ी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार भी कर लिया है। 



सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थार गाड़ियों पर चढ़कर युवक हुड़दंग कर रहे हैं। सबसे हैरानी वाली बात है कि वायरल वीडियो में दूल्हा भी थार की छत खड़ा होकर बारात लेकर शादी के लिए जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के पुलिस सतर्क हो गई और मामला दर्ज कर दूल्हे को गिफ्तार कर लिया है। पुलिसा का कहना है कि ऐसी लापरवाही न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि लोगों की जान को भी खतरे में डालती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गांव नाई नंगला निवासी आकिब पुत्र उमर मोहम्मद की बारात गांव चंदेनी जा रही थी। बारात में शामिल कुछ युवक थार गाड़ियों की छतों पर खड़े और बैठे नजर आ रहे हैं, तो वहीं गाड़ियां तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रहे थीं।  
विज्ञापन
Trending Videos




Viral Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर मां की तस्वीर, बेटे के सरप्राइज ने जीता लाखों लोगों का दिल

बताया जा रहा है कि दूल्हे आकिब ने अपने दोस्त से कहा था कि निकाह बार-बार नहीं होता, ससुराल थार की छत पर ही चढ़कर जाना है। इसके बाद बारात में शामिल युवकों ने थार गाड़ियों की छतों पर चढ़कर सफर किया और जमकर हुड़दंग किया। अब इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Dinosaur: क्या उड़ सकते थे डायनासोर? मिला करोड़ों साल पुराना जीवाश्म, 4 पंखों का रहस्य जान हैरत में वैज्ञानिक

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शादी, बारात या किसी भी अन्य समारोह के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खुशी के मौके पर भी यातायात नियमों का पालन करें और ऐसे स्टंट या हरकतों से बचें। ऐसी हरकतें खुद की और दूसरों की जान को खतरे में डाल सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed