सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird News Irish Woman Awarded Rs 29 Lakh After Boss Shouts Potato At Her

Weird News: महिला कर्मचारी को इस नाम से बुलाता था बॉस, अब कंपनी को देने पड़े 29 लाख रुपये मुआवजा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Weird News: एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दफ्तर में महिला कर्मचारी को बॉस पोटैटो कहकर बुलाता था। इसके कारण कंपनी को लाखों का मुआवजा देना पड़ा। 

Weird News Irish Woman Awarded Rs 29 Lakh After Boss Shouts Potato At Her
लाखों की ठगी के बाद ऑफिस बंद कर फरार हुए संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Weird News: दफ्तर में कई बार कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें मानसिक तनाव से लेकर अपमानजनक व्यवहार तक शामिल है। कभी-कभी बॉस या सहकर्मी ऐसी टिप्पणी, जो अपमानजनक होता है। लगातार इस तरह की टिप्पणियों से कर्मचारी के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और अवसाद में भी चला जाता है। अब इस बीच एक ऐसा ही मामला सामने आया है। 

Trending Videos


यह पूरा मामला ब्रिटेन का है, जहां पर एक महिला कर्मचारी को उसके बॉस ने कई अपमानजनक शब्द कहकर चिढ़ाया था। मामला बढ़ने पर अदालत पहुंच गया और कर्मचारी को 29 लाख रुपये का मुआवजा मिला है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहकर चिढ़ाता था बॉस?

रोजगार न्यायाधिकरण ने पाया कि महिला का उसके बॉस ने नस्लीय उत्पीड़न किया था। दरअसल, महिला कर्मचारी आयरिश मूल की थी, जिसके कारण उसका बॉस उसे पोटैटो (आलू) कहकर चिढ़ाता था। रिपोर्टों के मुताबिक, महिला का नाम बर्नाडेट हेयस है। उसका आरोप है कि जिस कंपनी में वो काम करती थी, उसके बॉस मिक एटकिंस उसकी आयरिश पहचान का मजाक उड़ाने के लिए अपमानजनक और अपमानित करने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया।

Viral Video: नारियल को ट्रेन की खिड़की से अंदर खींचने की कोशिश करता शख्स, फिर जो हुआ देखकर नहीं रुकेगी हंसी

रोजगार न्यायाधिकरण ने अपने फैसले में कहा कि कंपनी के निदेशक मिक एटकिंस ने हेयस के लिए ऐसे वाक्य प्रयोग किए जो अपमानजनक और शर्मनाक थे और जिनका सीधा संबंध नस्ल से था। रोजगार न्यायाधिकरण ने कंपनी को आदेश दिया कि वह उन्हें चार हफ्तों का वेतन दे, जो 29 लाख बनता है। 

Viral Video: ट्रेन में लगातार घूर रहे थे अंकल, लड़की ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, देखकर आपका खौल जाएगा खून

हेयस ने बताई पूरी कहानी

हेयस ने अदालत में बताया कि उसके बॉस ऑफिस के कर्मचारियों के सामने अक्सर उसे पोटैटो कहकर बुलाते थे। उन्होंने व्हाट्सऐप मैसेज में भी पोटैटो लिखकर भेजा, जिससे कारण वो अपमानित और असुरक्षित महसूस करने लगी। महिला ने बताया कि ऑफिस का माहौल इतना खराब हो गया था कि उसे पैनिक अटैक आने लगे और नींद भी नहीं आने की समस्या होने लगी।

Viral Video: हैंडल और पोल्स की मदद से स्टंट करता दिखा बच्चा, मुंबई मेट्रो ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

क्यों नहीं छोड़ी नौकरी?  

कोर्ट ने पूछा कि अपमान के बाद क्यों नौकरी नहीं छोड़ी? इसके जवाब में उसने कहा कि निजी परिस्थितियों के कारण नौकरी उसके लिए जरुरी थी, जिसके कारण वो मजबूरी में काम करती रही। अदलात ने सुनवाई के बाद माना कि यह सिर्फ मजाक नहीं था, बल्कि कर्मचारी को अपमानित किया गया था। इसलिए अदालत ने महिला को 29 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed