{"_id":"6a27fa5c6e987c518f090e7b","slug":"ret-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4375147-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंड्रा में रेत भंडारण पर बवाल: दुर्गा चौक में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 10 से अधिक लोगों के खिलाफ पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंड्रा में रेत भंडारण पर बवाल: दुर्गा चौक में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 10 से अधिक लोगों के खिलाफ पर FIR
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार
पेंड्रा के दुर्गा चौक में रेत भंडारण को लेकर दो पक्षों के बीच देर रात हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की।
पेंड्रा में रेत भंडारण पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही के पेंड्रा में दुर्गा चौक पर सोमवार देर रात रेत भंडारण को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा, एसडीओपी राजेश देवांगन, एसडीओपी श्याम सिदार और पेंड्रा थाना प्रभारी आर.एस. सेंगर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस विवाद की जड़ कोलबिरा गांव में रेत भंडारण को लेकर चल रहा एक पुराना मामला बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे पर पहले भी कई बार तनातनी हो चुकी थी, जिसने देर रात दुर्गा चौक पर हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में यह भी सामने आया है कि जिले की रेत खदानों के आवंटन और अवैध भंडारण के इस खेल में उत्तर प्रदेश के लोगों के तार भी जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि पेंड्रा जिले में रेत के अवैध उत्खनन और भंडारण को लेकर पहले भी कई हिंसक झड़पें और विवाद होते रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव बना रहता है।
थाना प्रभारी रणछोड़ सिंह सेंगर ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच-पांच नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ जारी है।