{"_id":"6a27faf2e19f284aa4002288","slug":"10-youths-arrested-for-blackmailing-with-girlfriends-video-case-of-rape-and-blackmail-of-minor-balco-police-send-accused-to-remand-victim-was-in-relationship-with-hero-lal-chauhan-korba-news-c-1-1-noi1487-4375154-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्मिता से खिलवाड़: प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो, वायरल होने पर गांव के लड़के करने लगे नाबालिग से गंदी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्मिता से खिलवाड़: प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो, वायरल होने पर गांव के लड़के करने लगे नाबालिग से गंदी डिमांड
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा के बालको क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। वीडियो की जानकारी फैलने के बाद कई युवकों ने उसे परेशान किया।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है। प्रेमी ने प्रेमिका के साथ अवैध संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लिया और दोस्तों को दिखा दिया। वीडियो वायरल होने की बात कहकर गांव के अन्य युवकों ने नाबालिग को ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव डाला। शिकायत के बाद बालको पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
चुपके से प्रेमी ने बनाया वीडियो
जानकारी के अनुसार पीड़िता 17 साल की है और 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसका हीरो लाल चौहान उम्र (30 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि हीरो लाल ने लड़की के साथ संबंध बनाए और चुपके से वीडियो बना लिया। बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखा दिया। वीडियो की बात गांव के अन्य युवकों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के युवक नाबालिग को करने लगे ब्लैकमेल
वीडियो बनने और देखे जाने की बात कहकर गांव के कई युवक लड़की को ब्लैकमेल करने लगे। कुछ ने संबंध बनाने का दबाव डाला तो कुछ ने गलत इशारे कर परेशान किया। लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर लड़की टूट गई। वीडियो की बात जब पीड़िता के भाई तक पहुंची तो वह बहन को लेकर बालको थाना पहुंचा और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद मामला दर्ज
शिकायत के बाद बालको थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में होरी लाल चौहान उम्र 30 वर्ष, कन्हैया सिंह उम्र 25 वर्ष, उदय चौहान 22 वर्ष, मनीष चौहान उम्र 22 वर्ष, बुग्गु चौहान उम्र 21 वर्ष, राकेश सिंह उम्र 40 वर्ष, दशरथ पटेल उम्र 32 वर्ष, चित्रभान पटेल उम्र 30 वर्ष, शत्रुहन चौहान 25 वर्षीय, योगेश चौहान 22 वर्षीय शामिल हैं।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। इस घटना के बाद बालको क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। नाबालिग से जुड़े मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।