सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba Police recovered 150 stolen mobile phones and handed them over to their owners

मोबाइल पाकर खिले चेहरे: कोरबा पुलिस ने लौटाए 150 गुम मोबाइल, कई राज्यों से किए ट्रेस; 26.62 लाख रुपये की कीमत

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 150 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत 26.62 लाख रुपये है। पिछले पांच महीनों में पुलिस 300 से अधिक मोबाइल ट्रैक कर लोगों को वापस दिला चुकी है।

Korba Police recovered 150 stolen mobile phones and handed them over to their owners
गुम हुए मोबाइल मिले वापस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में 'सजग कोरबा, सतर्क कोरबा' अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 26.62 लाख रुपये है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने कोरबा पुलिस का आभार जताया।



साइबर सेल और जिले के सभी थाना-चौकी स्टाफ के संयुक्त प्रयास से गुम मोबाइलों को विभिन्न जिलों और राज्यों से ट्रेस कर बरामद किया गया। बरामद फोन में एप्पल, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रेडमी, रियलमी और वनप्लस जैसी कंपनियों के महंगे मोबाइल शामिल हैं। सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की तकनीकी मदद से इन मोबाइल फोनों को खोजकर उनके मालिकों तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

Korba Police recovered 150 stolen mobile phones and handed them over to their owners
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
साइबर पुलिस थाना कोरबा ने पिछले पांच महीनों में 300 से अधिक गुम मोबाइल ट्रैक कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस दिलाए हैं। मंगलवार को साइबर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 150 लोगों को उनके मोबाइल सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन दोबारा मिल पाएगा। कोरबा पुलिस के प्रयासों से उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

Korba Police recovered 150 stolen mobile phones and handed them over to their owners
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर सीईआईआर पोर्टल पर जाकर "Block Stolen/Lost Mobile" विकल्प का चयन करें। इसके बाद मोबाइल की जानकारी, पुलिस शिकायत की प्रति, पहचान पत्र और खरीद संबंधी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन के बाद पुलिस और टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल को ट्रैक करेंगी। फोन मिलने पर संबंधित थाना इसकी सूचना देगा।

कोरबा पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी थाना अथवा साइबर सेल को सूचना दें। साइबर ठगी का शिकार होने पर 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। पुलिस का कहना है कि यह पहल आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed