सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Raigarh police arrested accused who exploited on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर शोषण: रायगढ़ की युवती से वर्षों तक बनाता रहा संबंध, पुणे से गिरफ्तार हुआ आरोपी

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती का कई वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की गई। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Raigarh police arrested accused who exploited on the pretext of marriage
युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक युवती का शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से इनकार करने वाले आरोपी को महिला थाना की टीम ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 19 अप्रैल को महिला थाना में आवेदन देते हुए बताया था कि जून 2021 में अनजान नंबर से उसकी बातचीत आनंद सिंह नामक व्यक्ति से होती थी। जिसके बाद वीडियो काल के दौरान आरोपी उसे शादी का आश्वासन दिया। पीड़िता ने बताया कि 2024 में आरोपी रायगढ़ आया और शादी का वादा करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बावजूद कई बार वह रायगढ़ आता तब संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि शादी करने की बात पर वह हमेशा टाल मटोल करने लगे और अंततः बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। इस बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपी किसी अन्य युवती से विवाद करने की तैयारी कर रहा है। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना की टीम ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए विवेचना शुरू की गई।
विज्ञापन


महिला थाना की विशेष टीम आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र के पुणे के लिये रवाना हुई। जहां से आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और रायगढ़ लेकर आई। पूछताछ में आरोपी आनंद कुमार सिंह उम्र 36 वर्ष, ने अपना अपराध स्वीकार किया। जिसके बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed