{"_id":"6a14826ae9f25e69b800b630","slug":"a-speeding-pickup-truck-collided-with-a-truck-in-front-of-it-killing-two-people-bastar-news-c-1-1-noi1494-4323378-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Accident: जगदलपुर में हाईवा से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, दो युवकों की मौके पर मौत; एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Accident: जगदलपुर में हाईवा से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, दो युवकों की मौके पर मौत; एक घायल
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर सोमवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क के बीच खराब खड़ी हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए मेकाज भेजा गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क के बीच खराब खड़ी हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
वहीं इस हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया। कोडेनार थाना प्रभारी अमित ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिकअप में तीन लोग एरंडवाल के बाजार से लौट रहे थे। मावलीभाटा के पास हॉस्टल के सामने एक हाइवा वाहन खराब होकर सड़क के बीच खड़ी थी। पिकअप चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अंधेरे में हाइवा को नहीं देखा। इसके परिणामस्वरूप पिकअप सीधे हाइवा से जा टकराई। मृतक किलेपाल निवासी थे, जिनकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से मेकाज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने इस घटना में हाइवा चालक की पूरी लापरवाही बताई है। हाइवा चालक ने अंधेरे में कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया था। वाहन के इंडिकेटर भी चालू नहीं थे। सुरक्षा मापदंडों का किसी भी तरह से पालन नहीं किया गया था। पिकअप सवार तीनों युवक एरंडवाल के साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदकर वापस लौट रहे थे। यह हादसा मावलीभाटा के पास हॉस्टल के सामने हुआ।