{"_id":"6a1587e5473ea82cd400fe7c","slug":"bacheli-police-arrested-absconding-permanent-warrantee-from-raipur-bastar-news-c-1-1-noi1494-4324264-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा में वारंटी गिरफ्तारी: रायपुर से दबोचा गया फरार आरोपी, महीनों से था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा में वारंटी गिरफ्तारी: रायपुर से दबोचा गया फरार आरोपी, महीनों से था वांछित
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार
दंतेवाड़ा के बचेली थाना क्षेत्र में बेमियादी वारंटी मो. गौसूल रशीद को रायपुर से साइबर शाखा की मदद से गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार था। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जगदलपुर। दंतेवाड़ा पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। यह वारंटी दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र से कई महीनों से फरार चल रहा था। उसे बचेली लाकर न्यायालय में पेश किया गया।
Trending Videos
न्यायालयों ने लंबे समय से लंबित गिरफ्तारी और बेमियादी वारंटों को तुरंत खत्म करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के पालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बचेली ने मो. गौसूल रशीद के खिलाफ वारंट जारी किया था। वह धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम का बेमियादी वारंटी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मो. गौसूल रशीद रायपुर के अनंत बिहार, काली गली मोवा का निवासी है। मुखबिर की सूचना पर दंतेवाड़ा पुलिस की एक टीम रायपुर भेजी गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। सायबर शाखा दंतेवाड़ा की सहायता से उसे 25 मई को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे बचेली थाना लाया गया और न्यायालय के सामने पेश किया गया।