{"_id":"616aee3f6224da322d2d143b","slug":"ipl-2021-ruturaj-gaikwad-hit-longest-six-of-ipl-2021-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2021: रन बनाने के अलावा लंबे छक्के लगाने के मामले में भी अव्वल हैं ऋतुराज, देखिए इस सीजन के सबसे लंबे छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल 2021: रन बनाने के अलावा लंबे छक्के लगाने के मामले में भी अव्वल हैं ऋतुराज, देखिए इस सीजन के सबसे लंबे छक्के
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:56 PM IST
सार
ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 का सबसे लंबा छक्का लगाया था। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की पारी की आखिरी गेंद में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया था।
आईपीएल 2021 में सबसे लंबा छक्का लगाने के मामले में ऋतुराज गायकवाड़, कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन सबसे आगे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
आईपीएल 2021 खत्म हो चुका है और चेन्नई की टीम ने फाइनल में 27 रनों से कोलकाता को हराकर चौथी बार आईपीएल जीत लिया। चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने अपने बल्ले से इस साल कई रिकॉर्ड बनाए। सबसे लंबा छक्का लगाने के मामले में भी उन्होंने सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया और राजस्थान के खिलाफ इस सीजन का सबसे बड़ा छक्का लगाया। पोलार्ड, धोनी और गेल जैसे कई बड़े बल्लेबाजों ने इस सीजन में छक्के लगाए हैं, लेकिन कोई भी ऋतुराज के रिकॉर्ड को पीछे नहीं छोड़ पाया। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 108 मीटर का छक्का लगाया था।
आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में सिर्फ एक शतक लगा है और वो ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से निकला है। राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने चेन्नई की पारी की आखिरी गेंद में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर ऋतुराज ने 108 मीटर का छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह छक्का इस सीजन का सबसे लंबा छक्का भी था।
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अक्सर अपनी ताकत के दम पर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया है। इस सीजन उनका बल्ला अक्सर खामोश रहा है, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 105 मीटर का छक्का लगाया था। इस मैच में उन्होंने मुजीब उर रहमान की गेंद पर 105 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन के लिए भी यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने इस सीजन में सिर्फ आखिरी दो मैचों में ही रन बनाए हैं। हालांकि इन्हीं दोनों मैचों में उन्होंने कई रिकॉर्ड बना दिए। उन्होंने अपने आखिरी मैच में मुंबई के लिए सबसे तेज आईपीएल फिफ्टी भी लगाई। इसी मैच में उन्होंने टूर्नामेंट का तीसरा सबसे बड़ा छक्का भी लगाया। हैदराबाद के खिलाफ लगाया गया यह छक्का 104 मीटर लंबा था।
विस्तार

ऋतुराज का 108 मीटर का छक्का

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।