सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 RR VS SRH: Vaibhav Sooryavanshi to break most sixes record of Chris Gayle in single season

RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, क्रिस गेल की ऐतिहासिक उपलब्धि पर 15 साल के खिलाड़ी की नजर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 27 May 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

वैभव सूर्यवंशी के पास आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। 15 वर्षीय बल्लेबाज इस सीजन 53 छक्के लगा चुके हैं और हैदराबाद के खिलाफ सात छक्के लगाते ही नया इतिहास रच देंगे।

IPL 2026 RR VS SRH: Vaibhav Sooryavanshi to break most sixes record of Chris Gayle in single season
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI/IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। इस अहम मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी। बिहार के इस विस्फोटक बल्लेबाज के पास टी20 क्रिकेट के महान बल्लेबाज क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।
Trending Videos

गेल के रिकॉर्ड से सिर्फ सात छक्के दूर वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 232.67 का रहा है। युवा बल्लेबाज ने एक शतक और तीन अर्धशतक भी जड़े हैं। सबसे खास बात यह है कि वैभव इस सीजन अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। ऐसे में अगर वैभव हैदराबाद के खिलाफ सात छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वह गेल का यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर 4.7 गेंद में लगा रहे छक्का
वैभव सूर्यवंशी का आक्रामक अंदाज इस सीजन चर्चा का विषय बना हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक वह हर 4.7 गेंद पर एक छक्का लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके कुल रनों में 54 प्रतिशत रन सिर्फ छक्कों से आए हैं। अगर एलिमिनेटर मुकाबले में उनका बल्ला चला, तो वह सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि किसी एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं।
विज्ञापन

डबल सेंचुरी का भी सपना
कुछ दिन पहले वैभव सूर्यवंशी ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उनका अगला लक्ष्य टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड तोड़ना है। फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 175 रन की नाबाद पारी खेली थी। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने साफ कर दिया है कि उनका सपना टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का है।

हैदराबाद के खिलाफ चुनौती आसान नहीं
एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव के सामने चुनौती आसान नहीं रहने वाली। इस सीजन पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद ने राजस्थान को दोनों मुकाबलों में हराया है। ऐसे में हैदराबाद की टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अगर वैभव इस मैच में बड़ी पारी खेलने में असफल रहते हैं, तो संभव है कि इस सीजन उन्हें गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का दूसरा मौका न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed