{"_id":"6a280b9a635a2a90840c9400","slug":"sri-lanka-a-vs-india-a-1st-match-tri-nation-a-series-match-report-and-key-highlights-update-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND A vs SL A: रोमांचक मुकाबले में आठ रन से जीता भारत ए, सात रन पर चार विकेट गंवाना श्रीलंका ए को पड़ा भारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND A vs SL A: रोमांचक मुकाबले में आठ रन से जीता भारत ए, सात रन पर चार विकेट गंवाना श्रीलंका ए को पड़ा भारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय ए टीम ने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से त्रिकोणीय सीरीज में जीत से शुरुआत की है। भारत ए ने श्रीलंका ए को रोमांचक मैच में आठ रन से हराया।
भारत ए टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ऋतुराज गायकवाड़ के शतक के बाद गेंदबाज के दमदार प्रदर्शन ने भारत ए ने त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ए को आठ रन से हराया। भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ए की पूरी टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका को अंतिम ओवरों में सात रन के भीतर चार विकेट गंवाना भारी पड़ा और भारत ए ने इस तरह उसके मुंह से जीत छीन ली।
आखिरी समय में पलटा खेल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए को निरोसन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। लेकिन आयुष बदोनी ने पहले अविष्का (45) और फिर निरोसन (47) को आउट कर भारत ए को दो सफलता दिलाई। विपरज निगम ने इसके बाद नुवानिदु फर्नांडो (8) को आउट किया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा और कप्तान सहान अराचिगे के बीच चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। अनुकूल रॉय ने समरविक्रमा (46) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

चार विकेट गिरने के बावजूद अराचिगे टिके रहे और उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे और श्रीलंका ए पर दबाव भी बढ़ता चला गया। रविनिदु फर्नांडो (1) के रूप में श्रीलंका ए को पांचवां झटका लगा। फिर चमीका करुणारत्ने (9) भी पवेलियन लौट गए। अराचिगे क्रीज पर टिके रहे, लेकिन मैच का रुख तब बदल गया जब अंशुल कंबोज ने उन्हें बोल्ड कर श्रीलंका को सातवां झटका दिया। अचारिगे 72 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। अचारिगे जब पवेलियन लौटे तो श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 262 रना था। यहां से भी टीम आसानी से मुकाबला जीत सकती थी, लेकिन श्रीलंका ए ने सात रन के भीतर आखिरी के चार विकेट गंवा दिए और भारत जीत दर्ज करने में सफल रहा। भारत ए के लिए अरशद खान, अनुकूल, आयुष और विपरज ने दो-दो विकेट झटके, जबकि कंबोज को एक सफलता मिली।
गायकवाड़ का शतक
इससे पहले, भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि टीम को शुरुआती झटके लगे, लेकिन इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाल लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज ने आक्रामक और संयमित बल्लेबाजी का शानदार मिश्रण दिखाते हुए 112 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके लिस्ट-ए करियर का 21वां शतक रहा। भारत-ए की पारी को मजबूती देने में कप्तान तिलक वर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 185 गेंदों में 150 रन की साझेदारी की। शतक पूरा करने के कुछ ही समय बाद ऋतुराज अपनी पारी को और बड़ा नहीं बना सके। वह 114 गेंदों में 101 रन बनाकर वानुजा साहन का शिकार बने। उनकी पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसके तुरंत बाद कप्तान तिलक वर्मा भी 97 गेंदों में 60 रन बनाकर मोहम्मद शिराज की गेंद पर आउट हो गए।
भारत ए के लिए ऋतुराज और तिलक के अलावा प्रियांश आर्या ने 32, आयुष बदोनी ने 24, वैभव सूर्यवंशी ने 14 और प्रभसिमरन सिंह ने दो रन बनाए। वहीं, सूर्यांश शेडगे नाबाद 26 और अनुकूल एक रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका ए की ओर से मोहम्मद शिराज ने दो विकेट लिए, जबकि करुणारत्ने, गारुका संकेथ और वानुजा सहन को एक-एक सफलता मिली।