{"_id":"6a27a0a7b524dcb980090e4f","slug":"ind-a-vs-sl-a-bright-start-early-exit-vaibhav-suryavanshi-falls-after-promising-knock-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND-A vs SL-A: 4...4...4, तूफानी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए वैभव; श्रीलंका के खिलाफ इतने रन बना सके","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND-A vs SL-A: 4...4...4, तूफानी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए वैभव; श्रीलंका के खिलाफ इतने रन बना सके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार
भारत ए और श्रीलंका ए के मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की और शुरुआती ओवरों में बेहतरीन चौके जड़े। हालांकि, शानदार लय में दिख रहे वैभव अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके और अच्छी शुरुआत के बावजूद अपेक्षाकृत कम रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी ने एक बार फिर उनकी प्रतिभा की झलक दिखाई, लेकिन बड़े स्कोर से चूकने का मलाल भी छोड़ गई।
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
श्रीलंका के दांबुला स्थित रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने से चूक गए। भारत ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन शुरुआती झटके के बीच वैभव ने आक्रामक अंदाज में रन बनाने की कोशिश की। उन्होंने आते ही तीन शानदार चौके जड़कर अपने इरादे जाहिर किए, हालांकि अच्छी शुरुआत को वह बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके।
Trending Videos
वैभव ने लगाए तीन चौके
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्मेदारी संभालते हुए कुछ आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने मोहम्मद शिराज के ओवर में लगातार दो चौके जड़े। पहला चौका पॉइंट की दिशा में शानदार बैकफुट ड्राइव के जरिए आया, जबकि दूसरा चौका कवर के ऊपर से खेला गया बेहतरीन शॉट था। इसके बाद अगले ओवर में चमिका करुणारत्ने की गेंद पर भी वैभव ने चौका लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए।

कैच आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
युवा बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन चौथे ओवर में श्रीलंका ए को बड़ी सफलता मिल गई। मोहम्मद शिराज की फुल लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वैभव का बल्ला थोड़ा मुड़ गया और गेंद मिड-ऑफ की दिशा में चली गई। श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराचिगे ने आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका और वैभव की पारी का अंत कर दिया।

प्रभसिमरन भी खास नहीं कर सके
वैभव सूर्यवंशी ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके शामिल रहे। हालांकि वह लंबी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने एक बार फिर दिखाया कि उनमें शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने की क्षमता है। वहीं, प्रभसिमरन सिंह भी दो रन बनाकर आउट हुए। खबर लिखे जाने तक छह ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 25 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ और प्रियांश आर्य क्रीज पर हैं।