सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL First Match Records: First Ball, First Wicket, First Four, Six, Fifty and Century in IPL History

आईपीएल की पहली गेंद किसने फेंकी: पहला विकेट और चौका-छक्का किसके नाम? पहला शतक-अर्धशतक लगाने वालों को भी जानें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 12 Mar 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल के पहले मैच में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने थे। पहली गेंद प्रवीण कुमार ने फेंकी, पहला चौका और छक्का ब्रैंडन मैकुलम ने लगाया, जबकि पहला विकेट जहीर खान ने लिया। मैकुलम ने ही आईपीएल का पहला अर्धशतक और पहला शतक भी जड़ा और कोलकाता नाइट राइडर्स को यादगार जीत दिलाई।

IPL First Match Records: First Ball, First Wicket, First Four, Six, Fifty and Century in IPL History
आईपीएल का इतिहास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। चिन्नास्वामी को 13 मार्च को क्लीयरेंस मिलना है। स्टेडियम में मैच होंगे कि नहीं, इसके फैसला 13 मार्च को निरीक्षण के बाद ही होगा।
Trending Videos


आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और उसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था। उस मैच में कई ऐसे रिकॉर्ड बने जो आज भी आईपीएल इतिहास का अहम हिस्सा हैं। आइए जानते हैं आईपीएल के पहले मैच में बने कुछ खास 'पहले' रिकॉर्ड्स के बारे में।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल की पहली गेंद किसने फेंकी?
आईपीएल इतिहास की पहली गेंद तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने फेंकी थी। उस समय राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। प्रवीण कुमार ने यह गेंद कोलकाता के कप्तान सौरव गांगुली को डाली। गेंद ऑफ स्टंप के आसपास पिच होकर अंदर की ओर स्विंग हुई और गांगुली इसे खेल नहीं पाए। गेंद उनके पैड से टकराकर स्क्वायर लेग की ओर चली गई और इसी दौरान बल्लेबाजों ने एक रन लेकर आईपीएल का पहला रन पूरा किया।
 

IPL First Match Records: First Ball, First Wicket, First Four, Six, Fifty and Century in IPL History
प्रवीण कुमार - फोटो : IPL
आईपीएल की पहली वाइड गेंद किसने फेंकी?
आईपीएल इतिहास की पहली वाइड गेंद भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने फेंकी थी। उन्होंने पहले ही ओवर में जो तीन रन दिए थे, उनमें एक वाइड और तीन लेग बाई थे।

पहला चौका किसके नाम रहा?
पहला चौका न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के नाम दर्ज हुआ। पहले ओवर में प्रवीण कुमार ने सिर्फ तीन रन दिए थे। इसके बाद दूसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए जहीर खान आए। उनकी दूसरी गेंद पर मैकुलम ने जोरदार शॉट लगाते हुए मिडविकेट की दिशा में गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया और आईपीएल इतिहास का पहला चौका लगा दिया। 

IPL First Match Records: First Ball, First Wicket, First Four, Six, Fifty and Century in IPL History
मैकुलम - फोटो : @OaktreeSport/x.com
पहला छक्का भी मैकुलम के नाम
पहला चौका लगाने के बाद मैकुलम यहीं नहीं रुके। उसी ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने आईपीएल का पहला छक्का भी जड़ दिया। मैकुलम ने ऑफ साइड की ओर थोड़ा हटकर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर थर्ड मैन के ऊपर से निकल गई और सीमा रेखा पार कर गई। इस तरह आईपीएल का पहला छक्का भी उनके नाम दर्ज हो गया।

IPL First Match Records: First Ball, First Wicket, First Four, Six, Fifty and Century in IPL History
जहीर खान - फोटो : IPL
आईपीएल का पहला विकेट
पहला विकेट लेने का श्रेय भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को जाता है। कोलकाता ने पहले पांच ओवर में बिना विकेट खोए 60 रन बना लिए थे। इसके बाद जहीर खान को दोबारा गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। उन्होंने शानदार आउटस्विंगर फेंकी, जिस पर गांगुली ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में चली गई। स्लिप पर खड़े जैक कैलिस ने कैच लपक लिया और इस तरह आईपीएल इतिहास का पहला विकेट गिरा।

आईपीएल का पहला अर्धशतक
पहला अर्धशतक भी ब्रैंडन मैकुलम के नाम रहा। मैकुलम ने सिर्फ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जैक कैलिस की गेंद पर दो रन लेकर आईपीएल इतिहास का पहला पचासा लगाया।

आईपीएल का पहला शतक
अर्धशतक लगाने के बाद मैकुलम ने अपनी पारी को और तेज कर दिया। उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों में आईपीएल का पहला शतक भी पूरा कर लिया। उन्होंने एश्ले नोफके की गेंद पर दो रन लेकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह पारी बाद में आईपीएल इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक बन गई।

IPL First Match Records: First Ball, First Wicket, First Four, Six, Fifty and Century in IPL History
मैकुलम - फोटो : IPL/BCCI
पहला मैच और कोलकाता की बड़ी जीत
उस मैच में मैकुलम ने 73 गेंदों पर नाबाद 158 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 222/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम 15.1 ओवर में सिर्फ 82 रन पर सिमट गई। कोलकाता के लिए अजीत अगरकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। वहीं, अशोक डिंडा और सौरव गांगुली ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस तरह कोलकाता ने यह मुकाबला 140 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।

पहले प्लेयर ऑफ द मैच बने मैकुलम
इस ऐतिहासिक मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए ब्रैंडन मैकुलम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। डुनेडिन में जन्मे इस बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक पारी से आईपीएल की शुरुआत को बेहद यादगार बना दिया। उनकी 158 रन की पारी आज भी आईपीएल इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित पारियों में गिनी जाती है।

पहले मैच से इतर ये 'पहला' रिकॉर्ड भी जानें

IPL First Match Records: First Ball, First Wicket, First Four, Six, Fifty and Century in IPL History
शेन वॉटसन - फोटो : KKR
आईपीएल का पहला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
आईपीएल के पहले सीजन (2008) में पहला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने का गौरव ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर शेन वॉटसन को मिला था। वॉटसन उस समय राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे और टीम को खिताब जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पूरे सीजन में 472 रन बनाए और 17 विकेट भी लिए।

आईपीएल की पहली हैट्रिक
आईपीएल की पहली हैट्रिक का रिकॉर्ड भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति के नाम दर्ज है। उन्होंने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ यह कारनामा किया। बालाजी ने आखिरी ओवर में लगातार तीन विकेट लेकर अपनी टीम को 18 रन से जीत दिलाई। उन्होंने उस मैच में कुल पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

आईपीएल में पहला रन आउट
आईपीएल में पहले रन आउट होने वाले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के एश्ले नोफके थे। वह 2008 में आरसीबी के लिए खेलते हुए कोलकाता के खिलाफ पहले ही मैच में 10 गेंदों पर नौ रन बनाकर रन आउट हो गए थे।

नए नियमों के साथ बने ऐतिहासिक रिकॉर्ड

समय के साथ आईपीएल में कई नए नियम भी आए, जिनसे नए रिकॉर्ड बने।

IPL First Match Records: First Ball, First Wicket, First Four, Six, Fifty and Century in IPL History
तुषार देशपांडे - फोटो : IPL/BCCI
पहला कन्कशन सब्स्टीट्यूट
विष्णु विनोद (2023, मुंबई इंडियंस): विष्णु विनोद ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए क्वालीफायर-2 में चोटिल ईशान किशन की जगह मैदान में उतरकर (कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनकर) इतिहास बनाया।

पहला इम्पैक्ट प्लेयर
तुषार देशपांडे (2023, चेन्नई सुपर किंग्स): तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे। वह आईपीएल में 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम के तहत मैदान पर उतरने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। यह सीजन का पहला मैच था। इम्पैक्ट प्लेयर का नियम अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed