सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Women's T20 World Cup 2026 Begins on June 12: Full Schedule, Venues and India-Pakistan Clash Date

महिला टी20 विश्वकप का आगाज 12 जून से: यहां देखें पूरा शेड्यूल; इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Jun 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है। टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी और फाइनल पांच जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले से करेगी। ग्रुप चरण में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड से होगा।

Women's T20 World Cup 2026 Begins on June 12: Full Schedule, Venues and India-Pakistan Clash Date
महिला टी20 विश्वकप 2026 - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार

महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। 24 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का फाइनल पांच जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। वहीं भारतीय फैंस की नजरें 14 जून पर टिकी होंगी, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।

Women's T20 World Cup 2026 Begins on June 12: Full Schedule, Venues and India-Pakistan Clash Date
सभी कप्तान - फोटो : ICC

भारत-पाकिस्तान मैच पर रहेंगी सबकी निगाहें
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से रोमांच और दबाव से भरा रहा है। ऐसे में टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही यह टक्कर क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होगी। भारत को ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से भी भिड़ना है, जिससे उसके लिए सेमीफाइनल का रास्ता आसान नहीं रहने वाला।

ग्रुप्स पर एक नजर

 

  • ग्रुप-1: भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड
  • ग्रुप-2: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

टूर्नामेंट की खास बातें
 
  • 12 टीमें लेंगी हिस्सा
  • कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे
  • पांच ट्रिपल हेडर और पांच डबल हेडर होंगे
  • नीदरलैंड पहली बार महिला टी20 विश्व कप में खेलेगा
  • फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में आयोजित होगा
  • भारत-पाकिस्तान मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में होगा

नॉकआउट मुकाबलों का कार्यक्रम
तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
30 जून सेमीफाइनल 1 द ओवल शाम 7:00 बजे
2 जुलाई सेमीफाइनल 2 द ओवल रात 11:00 बजे
5 जुलाई फाइनल लॉर्ड्स शाम 7:00 बजे

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026: पूरा कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)
तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
12 जून इंग्लैंड vs श्रीलंका एजबेस्टन रात 11:00 बजे
13 जून स्कॉटलैंड vs आयरलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड दोपहर 3:00 बजे
13 जून ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका ओल्ड ट्रैफर्ड शाम 7:00 बजे
13 जून वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड हैम्पशायर बाउल रात 11:00 बजे
14 जून बांग्लादेश vs नीदरलैंड एजबेस्टन दोपहर 3:00 बजे
14 जून भारत vs पाकिस्तान एजबेस्टन शाम 7:00 बजे
16 जून न्यूजीलैंड vs श्रीलंका हैम्पशायर बाउल शाम 7:00 बजे
16 जून इंग्लैंड vs आयरलैंड हैम्पशायर बाउल रात 11:00 बजे
17 जून ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश हेडिंग्ले दोपहर 3:00 बजे
17 जून भारत vs नीदरलैंड हेडिंग्ले शाम 7:00 बजे
17 जून दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तान एजबेस्टन रात 11:00 बजे
18 जून वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड हेडिंग्ले रात 11:00 बजे
19 जून न्यूजीलैंड vs आयरलैंड हैम्पशायर बाउल रात 11:00 बजे
20 जून ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड हैम्पशायर बाउल दोपहर 3:00 बजे
20 जून पाकिस्तान vs बांग्लादेश हैम्पशायर बाउल शाम 7:00 बजे
20 जून इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड हेडिंग्ले रात 11:00 बजे
21 जून वेस्टइंडीज vs श्रीलंका ब्रिस्टल दोपहर 3:00 बजे
21 जून दक्षिण अफ्रीका vs भारत ओल्ड ट्रैफर्ड शाम 7:00 बजे
23 जून न्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंड ब्रिस्टल दोपहर 3:00 बजे
23 जून श्रीलंका vs आयरलैंड ब्रिस्टल शाम 7:00 बजे
23 जून ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान हेडिंग्ले रात 11:00 बजे
24 जून इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज लॉर्ड्स रात 11:00 बजे
25 जून भारत vs बांग्लादेश ओल्ड ट्रैफर्ड शाम 7:00 बजे
25 जून दक्षिण अफ्रीका vs नीदरलैंड ब्रिस्टल रात 11:00 बजे
26 जून श्रीलंका vs स्कॉटलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड रात 11:00 बजे
27 जून पाकिस्तान vs नीदरलैंड ब्रिस्टल दोपहर 3:00 बजे
27 जून वेस्टइंडीज vs आयरलैंड ब्रिस्टल शाम 7:00 बजे
27 जून इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड द ओवल रात 11:00 बजे
28 जून दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश लॉर्ड्स दोपहर 3:00 बजे
28 जून ऑस्ट्रेलिया vs भारत लॉर्ड्स शाम 7:00 बजे
30 जून सेमीफाइनल 1 द ओवल शाम 7:00 बजे
2 जुलाई सेमीफाइनल 2 द ओवल रात 11:00 बजे
5 जुलाई फाइनल लॉर्ड्स शाम 7:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

Women's T20 World Cup 2026 Begins on June 12: Full Schedule, Venues and India-Pakistan Clash Date
सभी कप्तान - फोटो : ICC
महिला क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे प्रतिस्पर्धी टी20 विश्व कप माना जा रहा है। भारत की नजर पहली बार महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतने पर होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपनी बादशाहत बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा। भारत-पाकिस्तान मुकाबले से लेकर लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल तक, क्रिकेट प्रशंसकों को लगभग हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed