{"_id":"6a27fe832fa01d7fa4094598","slug":"accident-roadways-bus-carrying-pilgrims-from-sonprayag-to-rishikesh-suffers-brake-failure-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident: सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों को लेकर ऋषिकेश जा रही रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों को लेकर ऋषिकेश जा रही रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, मची चीख पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
बस हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों को लेकर ऋषिकेश आ रही रामनगर डिपो की रोडवेज बस के ब्रह्मपुरी के पास ब्रेक फेल हो गए। बस अनियंत्रित होकर बदरीनाथ हाईवे पर ऊपर की तरफ बने कलमठ में फंस गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी यात्री और चालक परिचालक सुरक्षित हैं।
Pauri News: बाडयू गांव में घास लेने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, घसीटते हुए खंडहर में ले गया
विज्ञापन
विज्ञापन
बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ऋषिकेश डिपो से दूसरी बस भेजकर यात्रियों को उस बस से लाया गया। इस बस में रामनगर डिपो के चालक मोहित कुमार, परिचालक वीरेंद्र कुमार थे।
बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना परिचालक ने ऋषिकेश डिपो की प्रभारी एजीएम अंजलिका शर्मा को दी। उसके बाद ऋषिकेश डिपो से एक बस ब्रह्मपुरी भेजी गई। उस बस में सभी तीर्थयात्रियाें को ऋषिकेश लाया गया। बस को ऋषिकेश लाने के लिए क्रेन भेजी गई है।