{"_id":"6a27acde66c8c5d2d2096f28","slug":"delhi-fire-incident-congress-bjp-support-keshav-negi-arrested-in-the-delhi-fire-incident-case-uttarakhand-news-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दिल्ली अग्निकांड मामले में गिरफ्तार केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-भाजपा, पारदर्शी जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दिल्ली अग्निकांड मामले में गिरफ्तार केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-भाजपा, पारदर्शी जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली अग्निकांड मामले में गिरफ्तार केशव नेगी के मामले में पारदर्शी जांच की मांग उठाई गई है। कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली सरकार की कार्रवाई कष्टदायी है। होटल के सेफ उत्तराखंड निवासी केशव नेगी पर आरोप है कि आग बुझाने में योगदान नहीं दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या आग बुझाने की जिम्मेदारी केशव नेगी की थी?
Delhi Fire
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड निवासी केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस व भाजपा सामने आई है। कांग्रेस नेताओं ने होटल में सेफ का काम कर रहने वाले केशव की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। वहीं भाजपा नेताओं ने निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग उठाई, जिससे निर्दोष को न्याय मिल सके।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, मालवीय नगर में अग्निकांड की दुखद घटना है। लेकिन दिल्ली सरकार की कार्रवाई कष्टदायी है। होटल के सेफ उत्तराखंड निवासी केशव नेगी पर आरोप है कि आग बुझाने में योगदान नहीं दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या आग बुझाने की जिम्मेदारी केशव नेगी की थी? जांच का विषय आग लगने के कारणों व नियमों का उल्लंघन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार इस मामले मेंं हस्तक्षेप कर केशव नेगी को रिहा करे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस बड़े आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। छोटी कर्मचारियों को आरोपी बनाना उचित नहीं है। अग्निकांड में होटल के बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
Trending Videos
वहीं, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केशव नेगी की गिरफ्तार के संबंध में मैंने व सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर अग्निकांड की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच करने के लिए कहा है। किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: फोन से संपर्क साध दिमाग की विद्युत चुंबकीय तरंगे ट्यूमर को दे रहीं जन्म, इन बातों का रखें ध्यान
केशव नेगी को हम हरसंभव कानूनी सहयोग व न्याय दिलाने के प्रयास में साथ खड़े रहेंगे। उत्तराखंड के लोग देश विदेश में ईमानदारी, मेहनत व संस्कारों के लिए जाने जाते हैं। हमें न्याय व्यवस्था विश्वास है लेकिन निर्दोष को न्याय अवश्य मिले।