सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Temperature reached 41 degrees, hot and strong wind increased the trouble

Dehradun News: तापमान पहुंचा 41 डिग्री, गर्म व तेज हवा ने बढ़ाई परेशानी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached 41 degrees, hot and strong wind increased the trouble
विज्ञापन
विकासनगर/हरबर्टपुर/सेलाकुई। गर्मी के लिहाज से मंगलवार का दिन बेहद गर्म रहा। पारा बढ़ने का असर पछवादून के बाजारों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दिखाई दिया। उधर दोपहर के बाद चली तेज व गर्म हवाओं ने आम जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।

इन दिनों पछवादून में गर्मी अपना खूब असर दिखा रही है। सुबह सूरज निकलने के साथ ही गर्मी ने अपनी रफ्तार दिखानी शुरू कर दी थी। दोपहर आते-आते पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया। इसका असर आम जनजीवन पर भी दिखाई दिया। भीड़ से खचाखच भरे रहने वाले विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई के बाजारों में दिनभर सन्नाटा छाया रहा वहीं ग्रामीण इलाकों में भी लोग अपने घरों में ही रहे। दोपहर तीन बजे चली तेज व गर्म हवाओं ने लोगों को और बेहाल कर दिया। गर्म हवा व उसके साथ उड़ रही धूल से लोग बचने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एके शर्मा ने बताया मौसम विभाग से मिल रही सूचनाओं के आधार पर अगले 24 घंटों में तेज गर्मी व तापमान बढ़ने की स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed