{"_id":"6a28194166c8c5d2d2097018","slug":"devotees-leave-for-pakistan-on-the-martyrdom-day-of-guru-arjan-dev-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140130-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व के अवसर पर 100 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को दिल्ली से पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। करीब 13 वर्षों बाद देश और विदेश की सिख संगत एक ही तिथि पर शहीदी पर्व मनाएंगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि जत्थे का नेतृत्व कमेटी के मुख्य सलाहकार एवं विदेशी मामलों संबंधी समिति के अध्यक्ष परमजीत सिंह चंडोक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सिख समुदाय के सामने यह समस्या बनी हुई थी कि देश और विदेश में रहने वाली संगत अलग-अलग तिथियों पर संगरांद और गुरुपर्व मनाती थीं। इससे समुदाय के भीतर भ्रम की स्थिति बनी रहती थी। उन्होंने कहा कि धार्मिक नेतृत्व और संगतों के संयुक्त प्रयासों से अब यह दुविधा समाप्त हो गई है और इस बार पूरी संगत 18 जून को एक ही दिन गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व मनाएगी। ब्यूरो