{"_id":"691630efb21360537e098750","slug":"faridabad-won-31-medals-in-skating-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55655-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्केटिंग में फरीदाबाद ने जीते 31 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्केटिंग में फरीदाबाद ने जीते 31 पदक
विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में 12 स्वर्ण पर जमाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंचकूला में संपन्न हुई राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 पदक अपने नाम किए। इनमें 12 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक और 12 कांस्य पदक शामिल रहे। यह सभी पदक इनलाइन और क्वॉड कैटेगरी में माइनस 6 वर्ष की आयु से लेकर प्लस 18 वर्ष तक आयु में मिले। 14 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में 31 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में मायरा ने 4 स्वर्ण, दक्ष भाटी ने 3 स्वर्ण, माइनस 6 वर्ष के आयु वर्ग में प्रान्वी ने रजत पदक हासिल किया। 6 से 8 वर्ष के आयु वर्ग में सक्षम ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। वहीं निवान ने तीन रजत पदक अपने नाम किए। 8-10 आयु वर्ग में गायु भारद्वाज ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अद्विक ने एक कांस्य अपने नाम किया।
10 से 12 वर्ष के आयु वर्ग में सियोना ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं शार्वि ने दो कांस्य पदक जीते। 12 से 15 आयु वर्ग में मायरा ने इनलाइन के 1000, 3000 और 5000 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके साथ ही दक्ष भाटी ने क्वॉड के 1000, 3000 और 5000 मीटर में स्वर्ण पदक जीते। 15 से 18 आयु वर्ग में लक्ष्य ने दो कांस्य पदक हासिल किए।
18 प्लस आयु वर्ग में नवीन ने एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। टीम कोच प्रदीप भाटी और साहिल मुंजाल ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें मायरा और दक्ष ने पिछली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तरह ही कई स्वर्ण पदक हासिल किए। उन्होंने बताया कि 6 से 8, 10 से 12, 12 से 15 और 15 से 18 आयुवर्ग में जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहराया।
Trending Videos