{"_id":"6a27c96f691a3d12930e8e12","slug":"fire-breaks-out-on-the-fourth-floor-in-delhi-greater-kailash-1-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: ग्रेटर कैलाश में चार मंजिला इमारत में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: ग्रेटर कैलाश में चार मंजिला इमारत में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 09 Jun 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार
दक्षिणी दिल्ली की पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश के डी ब्लॉक स्थित एक चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर मंगलवार सुबह आग लग गई, बताया जा रहा है कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
ग्रेटर कैलाश में चार मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश के डी ब्लॉक स्थित एक चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर मंगलवार सुबह आग लग गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। बताया जा रहा है कि चौथी मंजिल पर स्थित एसी में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़की और तेजी से फैल गई।
आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। करीब 12:50 पर दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के अभियान में अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को और फैलने से रोका।
विज्ञापन
इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के समय इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।