अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद(मोदीनगर)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:57 PM IST
मोदीनगर की उमेश पार्क कालोनी में मंगलवार रात एक व्यक्ति ने नुकीली वस्तु से गर्दन पर प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। महिला ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
उमेश पार्क कालोनी निवासी महिला प्रियंका अपने पति व दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। मंगलवार को दिनभर घर का दरवाजा बंद रहने पर रात में पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो महिला का शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति सुभाष की तलाश शुरू कर दी गई है।
विस्तार