सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead Body found floating in Gang Canal

गंगनहर में उतराता मिला शव: शरीर पर थी सिर्फ एक शर्ट, लाश फूली होने की वजह से नहीं हो सकी पहचान

अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 09 Jun 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

मसूरी में गंगनहर से एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकाला। शव की पहचान के प्रयास जारी हैं और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। शव 72 घंटे से मोर्चरी में रखा है।

Dead Body found floating in Gang Canal
गंगनहर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्रांर्तगत गंगनहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला, पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए, मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गंगनहर में चितौड़ा पुल से नाहल झाल की तरफ एक शव बहता हुआ जा रहा है। सूचना मिलते ही मसूरी थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी कड़े प्रयासों के बाद वाटरट्रीटमेंट प्लांट के पास नीले पुल के पास से शव को गंगनहर के पानी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्ति के शरीर पर केवल एक हल्की गुलाबी रंग की शर्ट है और बाकी शरीर नग्न अवस्था में है। पानी में रहने के कारण शव काफी फूला हुआ है, जिससे यह काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र और पहचान की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को 72 घंटों के लिये मोर्चरी में रखवा दिया है। एसीपी ने बताया कि शव की मेडिकल परिक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed