सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire Breaks Out at Tire Manufacturing Factory

गाजियाबाद में हादसा: सुबह-सुबह टायर फैक्टरी में लगी आग, मच गया हड़कंप; दमकल विभाग ने 60 मिनट में पाया काबू

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 09 Jun 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक हादसा सामने आया है। जहां टायर फैक्टरी में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। दमकल की टीम ने पड़ोस के मंदिर की दीवार तोड़कर 2 वॉटर वाउजर और फोम से एक घंटे में आग पर काबू पाया।

Fire Breaks Out at Tire Manufacturing Factory
गाजियाबाद में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

थानाक्षेत्र स्थित आनंद औद्योगिक क्षेत्र स्थित टायर बनाने की फैक्टरी अल्फा कोल्ड रेट्रेड्स में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। फैक्टरी में नए टायर बनाने और पुराने टायरों पर रबर चढ़ाने आ काम किया जाता है।





हादसे की सूचना पर दमकल की टीम पहुंची लेकिन तब आग भीषण हो चुकी थी। एक ही रास्ता होने की वजह से दमकल की टीम ने पड़ोस में स्थित मंदिर की दीवार तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि करीब एक घंटे में 2 वाटर वाउजर और फोम टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई श्रमिक फैक्टरी के अंदर नहीं था।
विज्ञापन


 पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों को थोड़ी दूरी पर भेजा गया। सूचना पर फैक्टरी मालिक शाहदरा के मानसरोवर निवासी ओम प्रकाश शर्मा भी पहुंच गए। सीएफओ ने बताया हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई हैं। कूलिंग का काम अभी टीम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed