गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के मकनपुर में घरेलू कलह से परेशान होकर पति ने सोती हुई पत्नी के ऊपर तेजाब डाल दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार पति और पत्नी दोनों कई दिनों से अलग रह रहे थे। मंगलवार रात करीब 2:30 बजे पति अचानक घर पहुंचा और पत्नी के ऊपर तेजाब फेंक कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को पड़ोसियों की सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस ने जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला का आरोप है कि पति ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके लिए इंदिरापुरम थाने में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी तेजाब डालने के बाद फरार हो गया, उसकी तलाश में टीम जुटी है। महिला के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विस्तार