गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां के एक होटल में महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने की बात हर ओर फैली।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह महिला का शव संदिग्ध हालत में होटल आर्य दीप में मिला। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। महिला की पहचान प्रियंका देवी(48) निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने जानकारी दी है कि महिला कल रात 11.30 बजे होटल में आई थी। आज सुबह जब होटल के कमरे की सफाई के लिए स्टाफ पहुंचा तो उन्हें महिला का शव कमरे में पड़ा मिला।
पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी होगी और इसके लिए एक पैनल का भी गठन कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार