सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1000 rupees will be sent to the accounts for uniform and stationery, verification started in schools

Gurugram News: वर्दी और स्टेशनरी के लिए खातों में भेजे जाएंगे 1000 रुपये, स्कूलों में सत्यापन शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
1000 rupees will be sent to the accounts for uniform and stationery, verification started in schools
विज्ञापन
बालवाटिका के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, गुरुग्राम में नामांकन बढ़ने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी विद्यालयों में बालवाटिका-3 में अध्ययनरत बच्चों को जल्द ही वर्दी और स्टेशनरी के लिए 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पात्र बच्चों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में राशि सीधे पहुंचाने की व्यवस्था हरियाणा में लागू है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक पात्र बच्चे को 800 रुपये वर्दी और 200 रुपये स्टेशनरी के लिए दिए जाएंगे। योजना का उद्देश्य छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना है। इस पहल से सरकारी स्कूलों में बालवाटिका और पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों की संख्या बढ़ेगी। कई परिवार आर्थिक कारणों से समय पर वर्दी और पढ़ाई का सामान नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में यह सहायता बच्चों की नियमित पढ़ाई और स्कूल से जुड़ाव को मजबूत करेगी। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों का विवरण समय पर पोर्टल पर अपलोड करें ताकि अनुदान राशि बिना किसी देरी के जारी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed