सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Councillors' tenure completes one year, no development work done: Sanjay Thakral

पार्षदों के कार्यकाल को एक साल पूरा, नहीं हुए विकास कार्य : संजय ठकराल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Councillors' tenure completes one year, no development work done: Sanjay Thakral
विज्ञापन
शिव सेना ने शहर में विकास कार्य पर उठाया सवाल
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम के पार्षदों को वार्डों की जिम्मेदारी संभाले हुए 13 मार्च को पूरा एक साल बीत जाएगा। शिवसेना के राज्य सह संगठन मंत्री एवं जिला प्रभारी संजय ठकराल ने पार्षदों के कामकाज और शहर की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि एक साल का समय बदलाव के लिए पर्याप्त होता है लेकिन अधिकांश वार्डों में स्थिति सुधरने के बजाय और बदतर हुई है।
संजय ठकराल ने कहा कि चुनाव के समय पार्षदों ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन आज एक साल बाद भी जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का दम भरने वाले गुरुग्राम के हर कोने में कूड़े के अंबार लगे हैं। वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई कई वार्डों में अंधेरा पसरा रहता है, जिससे अपराध बढ़ने का खतरा रहता है। उन्होंने टूटी सड़कें भी परेशानी बढ़ा रही हैं। संजय ठकराल ने स्पष्ट किया कि यदि आने वाले समय में पार्षदों ने अपने कार्यशैली में सुधार नहीं किया और वार्डों की समस्याओं का समाधान नहीं निकाला, तो शिवसेना जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed