{"_id":"69b2a3d74c7adbe285069b48","slug":"gurugram-swelters-its-air-toxicnow-rain-brings-relief-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81917-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तपता गुरुग्राम, जहरीली हवा...अब बारिश से राहत की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तपता गुरुग्राम, जहरीली हवा...अब बारिश से राहत की आस
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दो दिन बाद बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में बढ़ती गर्मी और जहरीली हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को तेज धूप और उड़ती धूल के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय धूप काफी तेज रहने के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है और लंबे समय तक धूप में रहना असहज महसूस करा रहा है। जबकि सुबह से धूप बार बार आती जाती रही, इसके बावजूद राहत नहीं मिली।
हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिल रही है लेकिन शहर की हवा की गुणवत्ता अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। विभिन्न इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब से बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। ग्वाल पहाड़ी में एक्यूआई 201, सेक्टर-51 में 339, विकास सदन में 365 और मानेसर में 234 दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन टेरी ग्राम का डेटा उपलब्ध नहीं हो पाया।
मौजूदा मौसम और धूलभरी हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बाहर निकलते समय मास्क पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है। मौसम विभाग ने 15 से 17 मार्च के बीच बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी और प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos